इमरान खान और बुशरा बीबी की शादी शरिया कानून के खिलाफ, पूर्व PAK प्रधानमंत्री के खिलाफ कोर्ट में बोले मौलवी

इमरान खान और बुशरा बीबी की शादी 2018 में हुई थी और जब तक इमरान खान प्रधानमंत्री रहे, पाकिस्तान में ऐसा कहा जाता था, कि असली सरकार बुशरा बीबी की ही चलती थी।

Imran Khan News

Imran Khan News: इमरान खान, जिस इस्लामिक राजनीति का सहारा लेकर आगे बढ़ रहे थे, वही इस्लामिक राजनीति के शिकार वो बनने वाले हैं।

पाकिस्तान के मौलानाओं ने इमरान खान और बुशरा बीबी की शादी को इस्लामिक शरिया कानून के मुताबिक अवैध बता दिया है, जो इमरान खान के लिए बहुत बड़ा झटका है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की बुशरा बीबी से शादी इस्लामिक शरिया कानून का पालन नहीं करती थी, ये दावा उनकी शादी कराने वाले मौलाना ने ही की है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान की निकाह (शादी) करने वाले मौलवी मुफ्ती सईद ने खुलासा किया है, कि इमरान खान की शादी अवैध है। मुहम्मद हनीफ की एक याचिका पर इस्लामाबाद कोर्ट में सुनवाई के दौरान मौलवी मुफ्ती सईद ने कहा, कि ये निकाह शरिया कानून के मुताबिक नहीं था।

कोर्ट में मुफ्ती का बड़ा बयान

कोर्ट में बोलते हुए इमरान खान की शादी करवाने वाले मौलवी ने खुलासा किया, कि यह समारोह बुशरा बीबी की इद्दत अवधि के दौरान हुआ था।

आपको बता दें, मुस्लिम महिलाओं के लिए इद्दत अवधि एक प्रतीक्षा अवधि होती है, जो उनके पति की मृत्यु के बाद या तलाक के बाद मनाई जाती है। इस दौरान मुस्लिम महिलाएं किसी दूसरे पुरुष से शादी नहीं कर सकती हैं, क्योंकि इसे महिलाओं के लिए शोक की अवधि माना जाता है।

Imran Khan News

लेकिन, मौलवी ने दावा किया है, कि इमरान खान ने बुशरा बीबी से उस वक्त शादी की, जब वो इद्दत अवधि से गुजर रही थीं, इसीलिए उनकी शादी शरिया कानून के मुताबिक अवैध है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया है, कि मौलवी ने कहा कि उसे 2018 में रक्षा आवास प्राधिकरण लाहौर में शादी की रस्म निभाने के लिए बुलाया गया था और उसने समारोह तभी किया, जब बुशरा बीबी की बहन होने का दावा करने वाली एक महिला ने उसे मंजूरी दी थी।

आपको बता दें, कि इमरान खान और बुशरा बीबी कीशादी 1 जनवरी 2018 को संपन्न हुई थी।

मौलवी ने अदालत में क्या बताया?

इमरान खान की शादी करवाने वाले मौलवी ने अदालत में कहा, कि इमरान खान ने फरवरी 2018 में मौलवी से संपर्क किया और उन्हें अपनी शादी फिर से आयोजित करने के लिए कहा था। क्योंकि उन्हें लग रहा था, कि पहली बार शरिया कानून का उल्लंघन हुआ है।

मौलवी ने दावा किया, कि इमरान खान और बुशरा बीबी दोनों ही परिस्थितियों से वाकिफ थे लेकिन इमरान खान को लगा कि शादी से उन्हें प्रधानमंत्री बनने में मदद मिलेगी।

इससे पहले बुशरा बीबी तब चर्चा में आई थीं, जब तोशाखाना गिफ्ट मामले में इमरान खान के समर्थकों और पंजाब पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। खबरों में दावा किया गया था, कि जब पुलिस इमरान खान के घर में दाखिल हुई तो बुशरा बीबी घर में अकेली थीं।

Imran Khan News

कौन हैं इमरान की पत्नी बुशरा बीबी

इमरान खान की पत्नी, बुशरा बीबी एक सूफी विद्वान और आध्यात्मिक गुरु मानी जाती हैं। पाकिस्तान में उन्हें पिंकी पीरनी के नाम से भी जाना जाता है। बताया जाता है, कि इमरान खान बुशरा बीबी के साथ सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हैं।

इमरान खान से शादी करने से पहले, बुशरा बीबी की शादी खावर फरीद मेनका से हुई थी, जो एक सीमा शुल्क अधिकारी थे। पाकिस्तानी मीडिया में उस वक्त दावे किए गये थे, कि बुशरा बीबी ने ही इमरान खान को कहा था, कि अगर वो दोनों शादी कर लेते हैं, तो इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

Recommended Video

    Pakistan: Imran Khan ने की Modi सरकार की तारीफ, जानिए क्या है कारण | वनइंडिया हिंदी

    पाकस्तानी मीडिया के मुताबिक, बुशरा बीबी एक तांत्रिक हैं, जो जादू-टोने करती है और इमरान खान अपने सभी फैसले बुशरा बीबी से ही पूछकर करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+