पाकिस्तानी भिखमंगों से परेशान हुआ सऊदी अरब, मुल्तान-सऊदी फ्लाइट से 16 भिखारियों को उतारा
Saudi Arab-Pakistn: पाकिस्तानी भिखारियों से परेशान सऊदी अरब ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है और पाकिस्तान से आने वाली उड़ानों की सख्त तलाशी ली जा रही है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मुल्तान से सऊदी के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट से 16 भिखारियों को नीचे उतार दिया गया है।
डॉन ने फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) के हवाले से डॉन ने रिपोर्ट दी है, कि समूह में एक बच्चे, 11 महिलाएं और चार पुरुषों सहित 16 लोग शामिल थे, जो शुरू में उमरा वीजा पर यात्रा कर रहे थे।
आव्रजन प्रक्रिया के दौरान एफआईए अधिकारियों ने उन यात्रियों से पूछताछ की, जिन्होंने कबूल किया कि वे भीख मांगने के लिए सऊदी अरब जा रहे थे। जिसके बाद उन सभी लोगों को फ्लाइट से उतार दिया गया।

उन्होंने यह भी खुलासा किया, कि उन्हें भीख से होने वाली कमाई का आधा हिस्सा अपनी यात्रा व्यवस्था में शामिल एजेंटों को देते हैं। उमरा वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें पाकिस्तान लौटना था। एफआईए मुल्तान सर्कल ने यात्रियों को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
यह गिरफ़्तारी पाकिस्तान के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा प्रवासी पाकिस्तानियों पर सीनेट समिति को यह खुलासा करने के एक दिन बाद हुई, कि भिखारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अवैध चैनलों के माध्यम से विदेशों में तस्करी किया जाता है।
मंत्रालय के सचिव ने सीनेट पैनल को बताया कि विदेशों में पकड़े गए 90 प्रतिशत भिखारी पाकिस्तान के हैं।
उन्होंने कहा था, "इराकी और सऊदी दोनों राजदूतों ने इन गिरफ्तारियों के कारण जेलों में भीड़भाड़ की सूचना दी है।"
खुलासा हुआ है, कि ये लोग उमराह करने के लिए सऊदी अरब का वीजा लेते हैं और वहां जाकर भीख मांगने का कारोबार शुरू कर देते हैं। पाकिस्तानी अधिकारी ने आगे खुलासा किया, कि हरम जैसे पवित्र स्थलों पर पकड़े गए जेबकतरों में भी बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक थे।












Click it and Unblock the Notifications