पाकिस्तान ने 88 आतंकियों पर प्रतिबंध कड़े किए, लिस्ट में दाउद का भी नाम
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठनों से जुड़े 88 लोगों पर प्रतिबंध कड़े कर दिए हैं। जिन पर सख्ती बढ़ाई गई है उनमें हाफिज सईद, मसूद अजहर, दाउद इब्राहिम के नाम शामिल हैं। इनके संगठनों और सदस्यों पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाते हुए संपत्तियों को जब्त करने और बैंक खातों को सील करने के आदेश दिए गए हैं। पाकिस्तान की इस कार्रवाई को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की अक्टूबर में होने वाली मीटिंग से पहले ब्लैक लिस्ट होने से बचने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। पाकिस्तान अभी ग्रे लिस्ट में है। पेरिस स्थित एफएटीएफ ने जून, 2018 में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डाला था और इस्लामाबाद को 2019 के अंत तक कार्ययोजना लागू करने को कहा था। बाद में कोरोना महामारी के चलते ये समय सीमा बढ़ा दी थी।
Recommended Video

पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक, इमरान सरकार ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की ओर से जारी नई सूची के अनुपालन में आतंकवादी समूहों के 88 सदस्यों पर प्रतिबंध लगाए हैं। अधिसूचनाओं में घोषित प्रतिबंध जमात-उद-दावा, जैश-ए-मोहम्मद, तालिबान, दाएश, हक्कानी समूह, अलकायदा और अन्य पर लगाए गए हैं। सरकार ने इन संगठनों और आकाओं की सभी चल और अचल संपत्तियों को जब्त करने और उनके बैंक खातों को सील करने के आदेश दिए है। हाफिज सईद, अजहर मसूद, मुल्ला फजलुल्ला, जकीउर रहमान लखवी, अब्दुल हकीम मुराद, नूर वली महसूद, उजबेकिस्तान लिबरेशन मूवमेंट के फजल रहीम शाह, तालिबान नेताओं जलालुद्दीन हक्कानीऔर उनके सहयोगी सूची में हैं।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा गया है कि हम यूएन चार्टर के हिसाब से कदम उठा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि दूसरे देश भी पाकिस्तान के इस कदम का समर्थन करते हुए ऐसा ही करेंगे। पाकिस्तान ने पिछले साल मई में भी 8 आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
-
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
Abdul Basit on India: 'हम दिल्ली-मुंबई को बनाएंगे निशाना', पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए












Click it and Unblock the Notifications