ईरान का चौंकाने वाला कदम, चाबहार पोर्ट पर पाकिस्तान को दिया निमंत्रण
तेहरान। चाबहार पोर्ट का पहला फेज 3 दिसंबर को शुरू हो गया था और पाकिस्तान को दरकिनार करते हुए ईरान, भारत और अफगानिस्तान के बीच नए कॉरिडोर की शुरुआत हुई थी। इस बीच चाबहार पोर्ट के पहले फेज के उद्घाटन के समय ईरान के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को आमंत्रित कर भारत को चौंका दिया है। ईरान के चाबहार पोर्ट पर उद्घाटन के वक्त पाकिस्तानी मिनिस्टर देखे गए है, जो कि इस स्ट्रैटिजिक प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है।

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने पिछले सप्ताह चाबहार पोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया था, जहां पर पाकिस्तान के मंत्री हासिल खान बिजेंजो उनके साथ खड़े नजर आए थे। पाकिस्तान के द ट्रिब्यून अखबार ने एक रिपोर्ट पब्लिश की है, जिसमें कहा गया है कि ईरान इस पोर्ट का इस्तेमाल भारत या अन्य किसी मुल्क को पाकिस्तान के खिलाफ बिल्कुल भी नहीं करने देगा, भले ही इस्लामाबाद इस पोर्ट का हिस्सा नहीं है।
पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, ईरान और पाकिस्तान के संबंध बहुत ही महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत है। चाबहार पोर्ट पर पाकिस्तान को आमंत्रित करना ईरान का एक कूटनीतिक दांव माना जा रहा है, क्योंकि सऊदी अरब की अगुवाई वाले आतंकवाद विरोधी गठबंधन में पाकिस्तान की सहभागिता है, जिसका ईरान हिस्सा नहीं।
हाल ही में बनकर तैयार हुआ चाबहार पोर्ट भारत के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बंदरगाह के शुरू होने के बाद अब भारत बिना पाकिस्तान गए ही अफगानिस्तान, रूस और यूरोप से जुड़ सकेगा। आपको बता दें कि फिलहाल भारत को अफगानिस्तान जाने के लिए पाकिस्तान से जाना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications