'भारत 24 से 36 घंटे में करने वाला है अटैक', पाकिस्तानी मंत्री ने आधी रात को कहा- हमारे पास है पुख्ता सबूत

Pakistan Attaullah Tarar: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को हमले का खौफ सताने लगा है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने 29 अप्रैल की रात डेढ़ बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि भारत अगले 24 से 36 घंटे में पाकिस्तान पर हमला करने वाला है। पाकिस्तानी मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि भारत के अटैक को लेकर उनके पास पुख्ता सबूत हैं। पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी।

पाकिस्तानी मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा, ''पाकिस्तान के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत पहलगाम घटना में शामिल होने के निराधार और मनगढ़ंत आरोपों की वजह से अगले 24-36 घंटों में पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने का इरादा रखता है।''

Pakistan Attaullah Tarar

अताउल्लाह तरार ने गीदड़भभकी देते हुए ये भी दावा किया कि अगर भारत हमला करता है तो पाकिस्तान भी उसका जवाब मजबूती से देगा। हालांकि तरार ने भी कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार है और पहलगाम हमले का दर्द समझता है। तरार ने वैश्विक मंच पर पहलगाम हमले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की है।

PM मोदी के सेना को छूट देने के बाद बढ़ी पाकिस्तान की हार्ट बीट

पाकिस्तानी मंत्री अताउल्लाह तरार का बयान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाई लेवल की मीटिंग के बाद आई है। मंगलवार को दिन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुख, NSA अजीत डोभाल, CDS अनिल चौहान के साथ डेढ़ घंटे की हाई लेवल मीटिंग की थी। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि पीएम मोदी ने सेना को खुली छूट दी है। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय सेना को तय करने को कहा गया है।

Take a Poll

पाकिस्तानी मंत्री अताउल्लाह तरार ने अपने वीडियो में क्या-क्या दावा किया? पढ़ें पूरा बयान

पाकिस्तानी मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा,

''पाकिस्तान के पास खुफिया जानकारी है कि भारत पहलगाम हमले में शामिल होने के निराधार और मनगढ़ंत आरोपों की वजह से अगले 24-36 घंटों में पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है। भारत में न्यायाधीश, जूरी और खुद की अहंकारी भूमिका को लापरवाही से और जोरदार तरीके से खारिज किया जाता है। पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और इस भारत के इस दर्द को सही मायने में समझता है। हमने दुनियाभर में आतंकवाद के की निंदा की है।''

पाकिस्तानी मंत्री अताउल्लाह तरार ने आगे कहा,

''एक जिम्मेदार देश होने के नाते, पाकिस्तान ने सच्चाई का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों के एक आयोग द्वारा एक विश्वसनीय, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच की खुले दिल से पेशकश की। ये दुख की बात है कि तर्क-समझौते के रास्ते पर चलने के बजाए, भारत ने स्पष्ट रूप से तर्कहीनता और टकराव के खतरनाक रास्ते पर चलने का फैसला किया है, जिसका परिणाम विनाशकारी होगा। विश्वसनीय जांच से बचना अपने आप में भारत के वास्तविक इरादों को उजागर करने के लिए बड़ा सबूत है। जानबूझकर जनभावनाओं को ध्यान में रखकर रणनीतिक फैसला लेना, राजनीतिक उद्देश्यों को हासिल करने के लिए जानबूझकर किया गया यह कदम दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।''

पाकिस्तानी मंत्री अताउल्लाह तरार ने आखिर में कहा,

''पाकिस्तान दोहराता है कि भारत द्वारा किए गए किसी भी सैन्य दुस्साहस का निश्चित और निर्णायक तरीके से जवाब दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस हकीकत से अवगत रहना चाहिए कि बढ़ते तनाव और उसके परिणामों की जिम्मेदारी पूरी तरह से भारत पर होगी। राष्ट्र हर कीमत पर पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराता है।''

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में बढ़ा तनाव!

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने कहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकी शामिल हैं, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

इससे पहल पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि भारत कभी भी सैन्य हमला कर सकता है। आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है, लेकिन अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा जब हमारे अस्तित्व को सीधा खतरा होगा।

24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत पहलगाम नरसंहार में शामिल हर आतंकवादी और उनके "समर्थकों" की "पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें दंडित करेगा"। ये हत्यारे दुनिया के किसी भी कोने में छिपे होंगे तो भारत उनको खोज निकालेगा।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक फैसले भी लिए हैं। भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम कर दिया है सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया, पाकिस्तानी वीजा सेवा खत्म किया, अटारी-वाघा सीमा को बंद कर दिया, सभी पाकिस्तानी सैन्य अताशे को निष्कासित कर दिया गया है। पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 1972 के शिमला समझौते को रद्द कर दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+