पत्रकार, नेता... शहबाज सरकार की आलोचना करने वाले 11 लोगों का TV पर दिखना बंद, जानिए कौन हैं वो लोग?
पाकिस्तान में मीडिया निगरानी संस्था वॉचडॉग ने टीवी चैनलों को पत्रकारों सहित 11 लोगों को एयर स्पेस देने से रोक दिया है। इन लोगों पर पाकिस्तानी सेना और शाहबाज सरकार की आलोचना करने का आरोप है और इन्हें अदालतों द्वारा 'घोषित अपराधी' या भगोड़ा घोषित किया गया है।
डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) ने सिंध उच्च न्यायालय के एक फैसले का हवाला देते हुए शनिवार को एक निर्देश जारी किया कि ऐसे लोग टेलीविजन पर दिखने जैसे कुछ अधिकारों का लाभ नहीं ले सकेंगे।

पेमरा निर्देश में यह कहा गया है कि PEMRA अध्यादेश 2002 की धारा 27 के तहत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कवरेज पर रोक लगाई जाती है। टीवी चैनल इन व्यक्तियों की किसी भी खबर, रिपोर्ट, बयान या टिकर को प्रसारित करने से परहेज करें।
इसके साथ ही निर्देश के उल्लंघन के मामले में समाचार चैनलों को गंभीर दंड की चेतावनी दी है। इसके साथ ही पेमरा ने मामले को शिकायत परिषद के पास भी भेज दिया है।
इन लोगों पर हुई कार्रवाई
11 लोगों में साबिर शाकिर, मोइद पीरजादा, वजाहत सईद खान, शाहीन सहबाई, आदिल फारूक राजा, अली नवाज अवान, मुराद सईद और हम्माद अजहर शामिल हैं। शाकिर, पीरज़ादा, सईद खान और सेहबाई ऐसे पत्रकार हैं जिन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थक माना जाता है।
वहीं, सईद, अवान और अजहर इमरान खान की सरकार का हिस्सा थे। आदिल फारूक राजा एक पूर्व सेना प्रमुख हैं जो ब्रिटेन में रहते हैं और इमरान खान के साथ किए गए व्यवहार के कारण सेना के बेहद आलोचक रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications