पाकिस्तान में शादीशुदा हिन्दू महिला से हैवानियत, इस्लाम कबूलने से इनकार करने पर रेप
पाकिस्तान का सिंध प्रांत हिन्दुओं से हैवानियत के लिए कुख्यात रहा है और हर साल सैकड़ों लड़कियों का धर्म परिवर्तन कर दिया जाता है, जिसके लिए पाकिस्तान सरकार की आलोचना होती रहती है।

Pakistan Hindu: पाकिस्तान में हिन्दू आबादी के साथ हैवानियत जारी है और इस बार इस्लामिक देश के दक्षिणी सिंध प्रांत सिंध में एक विवाहित हिन्दू महिला से बर्बरता की गई है। सिंध प्रांत की रहने वाली एक महिला ने कहा है, कि इस्लाम कबूल करने की धमकी देकर उसे अगवा किया गया और धर्म बदलने से इनकार करने पर उससे बलात्कार किया गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
विवाहित हिन्दू महिला से है हैवानियत
सिंध की रहने वाली विवाहित महिला ने सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कहा है, कि उमरकोट जिले के समरो कस्बे में उसके साथ बलात्कार किया गया और पुलिस ने अभी तक संदिग्धों के खिलाफ मामला तक दर्ज नहीं किया है। वहीं, एक हिंदू स्थानीय नेता ने कहा है, कि रविवार तक, मीरपुरखास में पुलिस, विवाहित महिला से हुई हैवानियत को लेकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं किया है। स्थानीय नेता ने कहा, कि "लड़की और उसका परिवार के लोग थाने के बाहर बैठे हैं, लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।"
शादीशुदा है हिन्दू महिला
हिन्दू महिला, जो पहले से ही शादीशुदा है, उन्होंने अपने वीडियो में दावा किया है, कि उसे इब्राहिम मंगरियो, पुन्हो मंगरियो और उनके साथी ने अगवा किया था। महिला का दावा है, कि आरोपियों ने उसे धमकी दी और उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा था, लेकिन जब उसने इनकार कर दिया, तो उसके साथ तीन दिनों तक बलात्कार किया गया। पीड़िता ने कहा, कि अपहरणकर्ताओं से बचने के बाद वह घर लौट आई है। युवा हिंदू लड़कियों का अपहरण और जबरन धर्मांतरण सिंध के अंदरूनी इलाकों में एक बड़ी समस्या बन गया है। आपको बता दें, कि थार, उमरकोट, मीरपुरखास, घोटकी और खैरपुर क्षेत्रों में बड़ी हिंदू आबादी है। हिंदू समुदाय के अधिकांश सदस्य मजदूर हैं। पिछले साल जून में, किशोर हिंदू लड़की करीना कुमारी ने यहां एक अदालत को बताया था, कि उसे जबरन इस्लाम में परिवर्तित किया गया और एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी की गई।
हिन्दू लड़कियों से हैवानियत आम बात
Recommended Video

पाकिस्तान में पिछले साल मार्च में, तीन हिंदू लड़कियों सतरन ओद, कविता भील और अनीता भील का अपहरण कर लिया गया था, उन्हें इस्लाम में परिवर्तित किया गया और आठ दिनों के भीतर मुस्लिम पुरुषों से जबरन शादी कर दी गई। वहीं, एक अन्य मामले में पिछले साल 21 मार्च को सुक्कुर की रहने वाली पूजा कुमारी की उनके घर के बाहर बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जाहिर तौर पर, एक पाकिस्तानी शख्स उससे शादी करना चाहता था लेकिन उसने मना कर दिया और कुछ दिनों बाद उसने और उसके दो साथियों ने उस पर गोलियां चला दीं। पाकिस्तान में ना केवल युवा किशोर लड़कियां, बल्कि वृद्ध हिंदू महिलाएं भी अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की शिकार हुई हैं। पिछले दिनों चार बच्चों की मां गोरी कोहली को सिंध के खिप्रो से अगवा कर लिया गया था और बाद में पता चला था, कि उससे जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया था और बाद में उसकी शादी आरोपी एजाज मर्री से करा दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications