CM हिमंत बिस्वा सरमा की ‘अखंड भारत’ टिप्पणी पर पाकिस्तान में मचा भारी बवाल, विदेश मंत्रालय ने कही ये बात

इस्लामाबाद, 08 सितंबरः पाकिस्तान की तरफ से असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के अखंड भारत वाले बयान पर प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि राहुल गांधी को यह यात्रा भारत से बाहर पाकिस्तान-बांग्लादेश में करनी चाहिए और अखंड भारत के लिए कार्य करना चाहिए। इसी पर अब पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Recommended Video

    Himanta Biswa Sarma की ‘अखंड भारत’ टिप्पणी पर Pakistan में मच गया बवाल | वनइंडिया हिंदी *News
    पाकिस्तान ने बयान को किया खारिज

    पाकिस्तान ने बयान को किया खारिज

    पाकिस्तान की ओर से विदेश मंत्रालय (MEA) ने बुधवार को एक बयान जारी किया है जिसमें हिमंत बिस्वा सरमा के 'अखंड भारत' के विचार का प्रचार करने संबंधी बयान को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान में सरमा की उस टिप्पणी का जिक्र किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अगर अपने पूर्वजों द्वारा किए गए देश के विभाजन को लेकर कोई पछतावा है तो उन्हें 'अखंड भारत' के निर्माण के लिए भारत के साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश को एकीकृत करने का प्रयास करना चाहिए।

    हिमंत विस्वा सरमा के दावे को बताया निरर्थक

    हिमंत विस्वा सरमा के दावे को बताया निरर्थक

    हिमंत विस्वा सरमा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष किया था। जिसके जवाब में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिमंत विस्वा सरमा का ये निरर्थक दावा सत्तारूढ़ भाजपा के 'हिंदुत्व' बहुसंख्यकवादी एजेंडे और इसकी विस्तारवादी मानसिकता की अभिव्यक्ति है, जो अपने देश के धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ-साथ पड़ोसी देशों की पहचान और संस्कृति को मिटाना चाहती है।

    हिमंत ने राहुल गांधी पर किया था कटाक्ष

    हिमंत ने राहुल गांधी पर किया था कटाक्ष

    यह पूरा बवाल तब मचा था जब उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर बयान देते हुए हेमंत विस्वा सरमा ने कहा था कि भारत एकजुट है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक, सिलचर से सौराष्ट्र तक, हम एक हैं। उन्होंने कहा, ‘1947 में कांग्रेस ने देश को भारत और पाकिस्तान में विभाजित किया और फिर बांग्लादेश बनाया गया। अगर राहुल गांधी को खेद है कि मेरे नाना (जवाहरलाल नेहरू) ने गलती की है, तो फिर भारतीय क्षेत्र में ‘भारत जोड़ो' का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को अगर भारत जोड़ना ही है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश को मिलाकर अखंड भारत बनाना चाहिए। आप पाकिस्तान और बांग्लादेश को जोड़ने की कोशिश करिए और अखंड भारत बनाइए। भारत वर्ष के विखंडित होने का कोई सवाल नहीं है।

    कांग्रेस ने शुरू की 'भारत जोड़ो' यात्रा

    कांग्रेस ने शुरू की 'भारत जोड़ो' यात्रा

    कांग्रेस ने बुधवार को कन्याकुमारी से अपनी ‘भारत जोड़ो' यात्रा की औपचारिक शुरुआत की है। पार्टी इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बता रही है तथा इससे संगठन को संजीवनी मिलने की उम्मीद कर रही है। राहुल गांधी ने विवेकानंद पॉलिटेक्निक से 118 अन्य भारत यात्रियों और कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की शुरुआत की। पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को "भारत यात्री" नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग कुल 3570 किलोमीटर को दूरी तय करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+