Pakistan: लश्कर-ए-तैयबा के सरगना अमीर हमजा को गोली मार गया Unknown Gunman, लोगों ने कहा- धुरंधर- Video

Pakistan में लश्कर-ए-तैयबा के को-फाउंडर और आतंकवादी अमीर हमजा को अज्ञात हमलावरों गोली मार दी। जिसके बाद भारत में लोग इस घटना को आदित्य धर की फिल्म धुरंधर से जोड़ कर देख रहे हैं। ये वारदात तब हुई जब अमीर हमजा लाहौर हमदर्द चौक के पास एक न्यूज चैनल के ऑफिस के ठीक बाहर था। इस गोलीकांड के बाद पाकिस्तान में बाकी आतंकियों ने अपनी सुरक्षा बढ़ ली है और पाकिस्तानी सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।

पुलिस ने क्या बताया?

लाहौर पुलिस ने मीडिया को बताया कि यह गोलीबारी Tehreek-e-Hurmat-e-Rasool Pakistan के अध्यक्ष के वाहन पर की गई थी। पुलिस के मुताबिक गाड़ी में बैठे बाकी लोग सुरक्षित हैं। वहीं पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अमीर हमजा इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं पाकिस्तान के जियो न्यूज के मुताबिक मोटर साइकल सवारों ने उसकी कार पर गोलीबारी की जिसमें उसकी सिर्फ बाह में गोली लगी है। वह 24 न्यूज के प्रोग्राम नूर-ए-सहर में शामिल होने गया थ।

Pakistan

लश्कर-ए-तैयबा का को-फाउंडर है अमीर हमजा

अमीर हमजा ने कुख्यात आतंकी Hafiz Saeed के साथ मिलकर Lashkar-e-Taiba आतंकी सगंठन बनाया था। हमजा ने भारत में छोटे-बड़े कई आतंकी हमले करवाए हैं। इसके अलावा वह आतंकी गुट की केंद्रीय समिति के सदस्य भी है और फंडिंग, भर्ती और पकड़े गए आतंकियों की रिहाई के लिए बातचीत जैसे कामों में भी काफी दखल रहता है।

Missing US Scientists: पर्स, मोबाइल, चाबी छोड़ पैदल निकले..गायब हुए अमेरिका के 10 साइंटिस्ट और आर्मी ऑफिसर
Missing US Scientists: पर्स, मोबाइल, चाबी छोड़ पैदल निकले..गायब हुए अमेरिका के 10 साइंटिस्ट और आर्मी ऑफिसर

आतंकवादी विचारधारा फैलाने में भूमिका

हमजा अफगान मुजाहिदीन का पुराना सदस्य है और अपने भड़काऊ भाषणों और लेखों के लिए कुख्यात है। साथ ही, वह लश्कर के आधिकारिक पब्लिकेशन का एडिटर भी रहा है और मजल्लाह अल-दावा नाम की मैग्जीन का फाउंडिंग मेम्बर भी था। हमजा ने 2002 में काफ़िला दावत और शहादत जैसी आतंकवादी विचारधारा वाली किताबें लिखीं, जिसके वह जरिए आतंकी विचारधारा को को पाकिस्तान की आम जनता तक पहुंचाता था।

अमेरिका ने घोषित किया आतंकवादी

United States Department of the Treasury ने Lashkar-e-Taiyyiba को आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है। साथ ही अमीर हमजा को भी अमेरिका ने अपनी प्रतिबंधित आतंकवादियों की सूची में शामिल कर रखा है, जिससे उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान एक बड़े आतंकी के तौर पर होती है।

मारे जाने डर से बनाई चैरिटी संस्थाएं

जब अमेरिका ने हमजा को आतंकी घोषित कर दिया तो उसे इस बात का डर सताने लगा कि कहीं उसे कोई मार न दे। इसी बचने के लिए उसने पाकिस्तान में लश्कर से जुड़ी चैरिटी संस्थाओं जैसे Jamaat-ud-Dawa और Falah-e-Insaniat Foundation बनाई थी। इन पर कार्रवाई अमीर हमजा ने खुद को लश्कर से अलग दिखाने की कोशिश भी की, लेकिन अंदर ही अंदर वह आतंकी मंसूबों को हवा देता रहा। इसके बाद उसने Jaish-e-Mankafa नाम का एक नया संगठन बनाया, जिसका मकसद जम्मू-कश्मीर समेत अन्य इलाकों में आतंकी गतिविधियां जारी रखना था। जिस से साफ हुआ कि वह लश्कर से कभी अलग ही नहीं हुआ था।

लश्कर के साथ मिलकर काम कर रहा हमजा

भारतीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया संगठन पाकिस्तान में स्वतंत्र रूप से काम कर रहा है। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि हमजा अभी भी लश्कर-ए-तैयबा की टॉप लीडरशिप के कॉन्टेक्ट में हैं और उसके साथ मिलकर आतंकी वारदातों की प्लानिंग करता है।

China Dominance: होर्मुज जैसा अड़ंगा डाल रहा चीन, सेटेलाइट इमेज से खुली पोल, भारत को कितना खतरा?
China Dominance: होर्मुज जैसा अड़ंगा डाल रहा चीन, सेटेलाइट इमेज से खुली पोल, भारत को कितना खतरा?

इलाके में हाई अलर्ट, हमलावरों की तलाश जारी

इस घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की तलाश में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हमले के पीछे कौन लोग हैं और इसका मकसद क्या था, लेकिन यह घटना पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। इससे पहले भी पाकिस्तान में कई आतंकवादियों को अनजान गनमैन मारकर जा चुका है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+