ईद पर रिपोर्टिंग कर रही पाकिस्तानी रिपोर्टर क्यों भड़की? लाइव करते हुए लड़के को जड़ा थप्पड़, Video
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं। कई लोगों का कहना है कि, महिला रिपोर्टर को बार बार डिस्टर्ब किया जा रहा था, इसलिए उसने लड़के को थप्पड़ मारा है।
इस्लामाबाद, जुलाई 12: वैसे तो पाकिस्तान में रिपोर्टर्स अपनी अजीबोगरीब रिपोर्टिंग की वजह से अकसर सुर्खियां बटोरते रहते हैं, लेकिन इस बार पाकिस्तान की एक महिला रिपोर्टर ने रिपोर्टिंग करने के दौरान वहां मौजूद एक लड़के को थप्पड़ जड़ दिया और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लड़के को जड़ा थप्पड़
पाकिस्तान की इस महिला रिपोर्टर का थप्पड़ मारने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और मशहूर पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने इनके थप्पड़ मार वीडियो को शेयर किया है। ये महिला रिपोर्टर ईद उल अजहा पर रिपोर्टिंग कर रही थी और इस दौरान उन्होंने एक लड़के को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया और चूंकी कैमरे में सब रिकॉर्ड हो रहा था और उसे किसी ने वायरल कर दिया और हजारों लोग इस वीडियो को अभी तक शेयर क चुके हैं।

अभी तक रिपोर्टर की पहचान नहीं
हालांकि, थप्पड़ मारने वाली इस महिला रिपोर्टर की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन जैसा की वीडियो में दिख रहा है, कि महिला रिपोर्टर काफी खुश होकर ईद पर रिपोर्टिंग कर रही थी। दिखने में लग रहा है, कि ये रिपोर्टिंग लाइव चल रही थी और आसपास कई लोग मौजूद थे और बीच में महिला रिपोर्टर थी। इसी समय जैसे ही महिला रिपोर्टर, अपनी रिपोर्टिंग खत्म करती है, वो अचानक सामने मौजूद एक लड़के को थप्पड़ जड़ देती है और फिर देखते ही देखते थप्पड़ मारने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया और हजारों लोगों ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया। हालांक, सवाल यही उठ रहे हैं, कि आखिर महिला रिपोर्टर ने सामने खड़े लड़के को थप्पड़ क्यों मारा है और क्या लड़के ने महिला रिपोर्टर के साथ कोई अभद्रता की थी? इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं। कई लोगों का कहना है कि, महिला रिपोर्टर को बार बार डिस्टर्ब किया जा रहा था, इसलिए उसने लड़के को थप्पड़ मारा है। लेकिन, ज्यादातर लोगों का सवाल यही है, कि आखिर क्यों? पाकिस्तान की एक और पत्रकार नाइला ने भी थप्पड़मार वीडियो को शेयर किया है और वहां भी लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। संदीप नाम के एक ट्वीटर यूजर ने कहा है कि, 'महिला को सलाम, उसे अपना काम करने देना चाहिए था।' लेकिन, एक और यूजर ने सवाल उठाते हुए कहा है, कि आप भीड़-भाड़ वाले इलाके में रिपोर्टिंग कर रही हैं और अगर वहां पर कोई आपके कैमरे के सामने आ जाता है, तो क्या उसे थप्पड़ जड़ देना सही है?
एक और वीडियो हो रहा है वायरल
ऐसा नहीं है, कि ये पहली बार हो रहा है, जब किसी पाकिस्तानी रिपोर्टर ने जनता को ही थप्पड़ जड़ दिया हो। इससे पहले भी एक रिपोर्टर एक चुनावी रैली को कवर करते वक्त एक लड़के को थप्पड़ मारा था, जो काफी वायरल हुआ था। वहीं, पाकिस्तान के एक और रिपोर्टर चांद नवाब को भला कौन भूल सकता है, जो ईद पर किए गये अपनी रिपोर्टिंग के लिए पाकिस्तान के साथ साथ भारत में भी प्रसिद्ध हो चुके हैं और बजरंगी भाईजान में बकायदा नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उनका रोल भी निभाया था।












Click it and Unblock the Notifications