पाकिस्तान में मंत्री मुहम्मद शाह पर रॉकेट से हमला
पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के परिवहन मंत्री मलिक शाह मुहम्मद के घर पर कल रात अज्ञात बदमाशों ने रॉकेट दाग कर हमला किया। हालांकि जब हमला हुआ तब मंत्री मलिक शाह घर पर मौजूद नहीं थे।
इस्लामाबाद, 30 मईः पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के परिवहन मंत्री मलिक शाह मुहम्मद के घर पर कल रात अज्ञात बदमाशों ने रॉकेट दाग कर हमला किया। हालांकि जब हमला हुआ तब मंत्री मलिक शाह घर पर मौजूद नहीं थे।

पुलिस के मुताबिक मुहम्मद पर बन्नू इलाके के नर्मिलेख बक्काखेल में हमला किया गया था। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक रॉकेट ने मंत्री के ड्राइंग रूम की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया है। हमले के वक्त मंत्री मलिक शाह वहां नहीं थे। फिलहाल पुलिस हमलावरों का पता लगाने में जुट गयी है।
अदालत ने कई नेताओं को दिया नोटिस
बतादें कि पाकिस्तान में हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सहित कई नेताओं को एक नोटिस जारी किया है। कोर्ट का यह नोटिस देश के कई राज्यों में लोगों के गायब होने के बारे में हैं। अदालत ने इन नेताओं से पूछा है कि पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों से हर साल लापता व्यक्तियों की कई घटनाएं सामने आती है लेकिन फिर भी कुछ क्यों नहीं किया गया है?
बलूचिस्तान में सबसे अधिक लोग गायब
पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों से हर साल ऐसे कई मामले सामने आते हैं जिसमें लोगों की गुमशुदगी की घटनाएं होती हैं। इसे लेकर कई बार प्रदर्शन हो चुके हैं लेकिन अब तक सरकार इस विषय पर गंभीर नहीं हो पाई है। जबरन गायब होने वालों दी गई रिपोर्ट की माने तो 2021 में बलूचिस्तान से सबसे अधिक 1108 लोग लापता हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications