Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Blast के बाद Pakistan की गीदड़ भभकी, कहा- 'भारत-अफगानिस्तान से एक साथ जंग के लिए तैयार'

Pakistan: रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारत को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि उनका देश पूर्वी सीमा पर भारत और पश्चिमी सीमा पर तालिबान के खिलाफ 'दो मोर्चों पर युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार' है। यह बयान 12 नवंबर, 2025 को इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले के एक दिन बाद आई, जिसमें 12 लोग मारे गए और 36 अन्य घायल हुए थे।

"दो मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार"- आसिफ का दावा

एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए, आसिफ ने कहा, "हम दो मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार हैं। हम पूर्वी (भारत) और पश्चिमी सीमा (अफगानिस्तान) दोनों का सामना करने के लिए तैयार हैं। अल्लाह ने पहले दौर में हमारी मदद की और वह दूसरे दौर में भी हमारी मदद करेंगे।"

Pakistan

इस्लामाबाद बम धमाका और तालिबान की जिम्मेदारी

इस्लामाबाद बम विस्फोट की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) ने ली है। वहीं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले के पीछे 'भारतीय समर्थन' वाले समूहों का हाथ होने का आरोप लगाया। आसिफ ने कहा कि अफगान तालिबान ने इस बमबारी के माध्यम से एक स्पष्ट संदेश भेजा है।

"काबुल का मैसेज साफ है"

सोशल मीडिया मंच एक्स (X) पर आसिफ ने लिखा, "काबुल के शासक पाकिस्तान में आतंकवाद को रोक सकते हैं, लेकिन इस युद्ध को इस्लामाबाद तक लाना काबुल का एक संदेश है, जिसका जवाब देने की पूरी ताकत - अल्लाह का शुक्र है - पाकिस्तान के पास है।"

ऊट-पटांग दे रहे बयान

विश्लेषकों के अनुसार, मंत्री की बयानबाजी इस्लामाबाद के घटते संसाधनों और तनावपूर्ण राजनयिक स्थिति के बावजूद सैन्य शक्ति प्रदर्शित करने का एक नई कोशिश है। आसिफ का यह ताज़ा बयान दिल्ली में हुए कार विस्फोट पर उनके विवादास्पद बयान के तुरंत बाद आई हैं।

लाल किले के पास धमाके पर विवादास्पद बयान

दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत हुई थी। लेकिन आसिफ ने इसे "केवल एक गैस सिलेंडर विस्फोट" बताते हुए भारत पर घटना का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "कल तक यह गैस सिलेंडर विस्फोट था। अब वे इसे विदेशी साजिश करार देने की कोशिश कर रहे हैं। भारत जल्द ही इसके लिए पाकिस्तान को दोषी ठहरा सकता है।"

भारत की प्रतिक्रिया

भारतीय अधिकारियों ने आसिफ के बयानों को "ध्यान भटकाने की एक हताश कोशिश" बताया है।
वरिष्ठ सुरक्षा सूत्रों ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि पाकिस्तानी मंत्री का लहजा "इस्लामाबाद की घबराहट" को दर्शाता है, खासकर जब शुरुआती फोरेंसिक रिपोर्टों से यह पता चला कि दिल्ली विस्फोट में सैन्य-ग्रेड विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+