बर्फ जैसी गोरी पाकिस्तानी TikTok स्टार Sana Yousaf की हत्या का सच आया सामने, 10वीं पास लड़के ने क्यों ली जान?
Sana Yousaf Murder Case Update: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 17 साल की TikTok स्टार सना यूसुफ की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सोमवार (2 जून) रात को उसके घर में ही उसे गोली मार दी गई। सना सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर थी, और उसकी मौत ने ऑनलाइन कम्युनिटी को गहरे सदमे में डाल दिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी 22 साल का एक युवक है, जो सना का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। वह फैसलाबाद(पहले लायलपुर) से आया था और रिश्तेदार बनकर सना के घर में घुसा। बताया जा रहा है कि वह पहले भी सना को कई बार प्रपोज कर चुका था, लेकिन सना ने हर बार उसे मना कर दिया। आरोपी 10वीं पास है, बेरोजगार है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखता है। आइए जानते हैं क्या कुछ हुआ विस्तार से...

सीने पर दो गोली लगी, सना मौके पर ढेर
2 जून, दिन- सोमवार को, इस्लामाबाद के पॉश इलाके G-13 में वो हुआ, जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। एक युवक घर में दाखिल होता है, चंद सेकंड बात करता है, और फिर... दो गोलियां सना के सीने को चीर जाती हैं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही सना ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सना का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले लिया था, ताकि सबूत मिटा सके। हालांकि, CCTV फुटेज और कॉल रिकॉर्ड्स की मदद से पुलिस ने आरोपी को फैसलाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और सना का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
सना की मां ने FIR में बताई चौंकाने वाली बातें
सना की मां फरजाना यूसुफ ने इस मामले में FIR दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया था और उनकी बेटी पर दो गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा कि अगर हत्यारा उनके सामने आता है तो वह उसे पहचान सकती हैं।
सना का कातिल कौन?
इस्लामाबाद पुलिस चीफ अली नासिर रिजवी ने जो खुलासा किया, वो चौंका देने वाला है। 22 वर्षीय लड़का, नाम पुलिस ने उजागर नहीं किया। फैसलाबाद से गिरफ्तार हुआ। मैट्रिक पास, बेरोजगार, बेहद गरीब और मनोविकृत। रिश्तेदार बनकर घर में दाखिल हुआ, मकसद था - 'या तो मेरी बनो, या मर जाओ!' उसने सना को कई बार प्रपोज किया था। हर बार इनकार हुआ। उसने कबूल किया कि सना ने उसकी दोस्ती के प्रस्ताव को कई बार ठुकराया था, जिससे वह नाराज था।
29 मई को सना का बर्थडे था। उसी दिन से वो सनकी पीछा कर रहा था। CCTV फुटेज से पता चला कि वो 7-8 घंटे तक सना से मिलने की कोशिश करता रहा। जब सफलता नहीं मिली, तो 2 जून को दोबारा पहुंचा... इस बार इरादा साफ था - हत्या।
कैसे पकड़ा गया हत्यारा?
एक कॉल, एक तस्वीर, और 113 CCTV कैमरों की छानबीन। पुलिस ने 300 कॉल रिकॉर्ड खंगाले। सना के कॉल लॉग में एक संदिग्ध नंबर मिला - उसकी प्रोफाइल फोटो वही चेहरा था, जिसका जिक्र सना की मां ने FIR में किया था। पुलिस ने तुरंत टीम बनाई, फैसलाबाद में रेड डाली, और हत्यारे को दबोच लिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल और सना का मोबाइल फोन बरामद हुआ - जिसे वो सबूत मिटाने के लिए ले गया था।
'ना' कहना जुर्म है क्या?
सना यूसुफ सिर्फ एक सोशल मीडिया स्टार नहीं थी, वो एक सपना थी। एक मुस्कान थी जो लाखों वीडियो में गूंजती थी। चित्राल जैसे पिछड़े इलाके से निकलकर इस्लामाबाद तक का सफर करने वाली लड़की... जो मेडिकल की पढ़ाई करके अपने गांव के लोगों की सेवा करना चाहती थी। लेकिन पाकिस्तान में एक लड़की का आत्मनिर्भर होना, सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होना, और सबसे बड़ी बात - खुद के लिए फैसले लेना - यह सब कुछ 'खता' बन जाता है।
ऑनर किलिंग या ऑब्सेसिव क्रश?
पुलिस अब ऑनर किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। कहीं ये परिवार के अंदर की रंजिश तो नहीं? या फिर आरोपी का जुनूनी प्यार जो जानलेवा बन गया? तथ्य यही कह रहे हैं - हत्यारा सना को 'पाना' चाहता था, और जब नहीं पा सका, तो मार डाला।
सना को इंसाफ कब?
पाकिस्तान में सना की हत्या ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। कुछ लोग इंसाफ मांग रहे हैं, तो कुछ कट्टरपंथी उसकी हत्या को 'ठीक' बता रहे हैं। सोशल मीडिया यूज़र निदा किरमानी ने लिखा - 'महिलाओं और लड़कियों को आत्मविश्वासी और खुश रहने की सज़ा मिलती है पाकिस्तान में।' पत्रकार एहतिशामुल हक ने ट्वीट किया - '17 साल की सना यूसुफ ये डिज़र्व नहीं करती थी। उसे इंसाफ मिलना चाहिए।'
TikTok और इंस्टाग्राम में लाखों फॉलोअर्स
सना यूसुफ मूल रूप से चित्राल की रहने वाली थीं और इस्लामाबाद में अपने परिवार के साथ रहती थीं। वह सोशल मीडिया पर कॉमेडी, लाइफस्टाइल, कल्चरल अवेयरनेस और एजुकेशनल मैसेज से जुड़े पोस्ट करती थीं। TikTok पर उनके 7.25 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स थे। लोग उनके लुक की तुलना मशहूर अभिनेत्री हानिया आमिर से भी करते थे। सना मेडिकल की तैयारी कर रही थीं और भविष्य में डॉक्टर बनकर अपने इलाके की सेवा करना चाहती थीं।
पुलिस इस मामले की जांच सभी एंगल से कर रही है, जिसमें ऑनर किलिंग की आशंका भी शामिल है। सना की हत्या की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने दुख जताया और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। कई यूजर्स ने #JusticeForSanaYousuf हैशटैग के साथ न्याय की मांग की है।
अंत में सवाल यही है...
क्या पाकिस्तान में एक लड़की का 'ना' कहना मौत की सजा है? क्या सोशल मीडिया पर पॉपुलर होना अब खुद को खतरे में डालना है? क्या सना की तरह हर लड़की को अपनी जान की कीमत पर आज़ादी चुननी होगी? सना अब इस दुनिया में नहीं है... लेकिन उसकी 'ना' अब गूंज बन चुकी है, जो हर लड़की के अधिकार की आवाज़ है। उसे दबाया नहीं जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications