गिलानी को पाक के ईद मिलन समारोह में लाने की कोशिशें तेज
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर के पृथकतावादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी को आगामी 21 जुलाई को ईद मिलन पर हर हाल में बुलाने की कोशिशें तेज हो गई हैं।
सुना है कि पाकिस्तान हाई कमीशन उनसे संपर्क बनाए हुआ है। गिलानी को बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के लिए कश्मीर का मसला हमेशा अहम रहेगा। पाकिस्तान हाई कमीशन में इस बार इफ्तार के स्थान पर ईद मिलन का कार्यक्रम रखा गया है।
सनसनी पैदा की
इससे पहले गिलानी ने कल पाकिस्तान हाई कमीश्न में होने वाले ईद मिलन से दूर रहने की घोषणा करके सनसनी पैदा कर दी थी। दरअसल मोदी-शरीफ बातचीत में कश्मीर मसले पर कोई वार्ता ना होने के विरोध में गिलानी ने उक्त फैसला लिया था।
रिवायत टूटी- पाक हाई कमीशन में इफ्तार की जगह ईद मिलन
उनकी घोषणा के बाद पाकिस्तान के हाथ-पैर फूल गए थे। पाकिस्तान हाई कमीशन के सूत्रों ने भी बताया कि उनकी तरफ से कोशिशें हो रही है ताकि जिलानी ईद मिलन में शिरकत करें। इस ईद मिलन में राजधानी के एलिट के शामिल होने की संभावना है।













Click it and Unblock the Notifications