भारत की शर्तों को किया दरकिनार, पाकिस्तान ने दिया नया न्यौता

इस्लामाबाद। सीमा पार से हो रहे आतंकवाद पर चर्चा के भारत के ऑफर को नजरअंदाज करते हुए पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत के विदेश सचिव एस जयशंकर को कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के लिए पाकिस्तान आने का न्यौता दिया है। पाकिस्तान ने कहा है कि जयशंकर इस महीने के अंत तक कभी भी पाकिस्तान आकर कश्मीर मुद्दे पर बात करें।

india pakistan

पाकिस्तान ने कहा है वह भारत के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के तहत बातचीत करना चाहता है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन को तुरंत खत्म करने की भी मांग की है। इसके अलावा पाकिस्तान ने भारत से इस बात की भी मांग की है कि पाकिस्तान के डॉक्टरों को कश्मीर में जाकर वहां घायलों का इलाज करने की इजाजत दी जाए।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालयय के प्रवक्ता ने कहा कि पाक विदेश सचिव ऐजाज अहमद चौधरी ने भारत के विदेश सचिव एस जयशंकर की तरफ से सीमा पार के आतंकवाद पर बातचीत के प्रस्ताव का जवाब उन्हें दे दिया है। यह जवाब अहमद चौधरी द्वारा भारतीय उच्चायुक्त गौतम बांबवाले को सौंप दिया गया है।

पहले भी दे चुका है न्यौता

इससे पहले सोमवार को भी पाकिस्तान ने भारत को कश्मीर मुद्दे पर बात करने के लिए आमंत्रित किया था। पाकिस्तान ने कहा था कि इसका समाधान निकालना दोनों देशों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी है। हालांकि, बुधवार को भारत ने पाकिस्तान के प्रस्ताव ठुकराते हुए कहा था कि दोनों देशों के बीच सामा पार के आतंकवाद पर बात होनी चाहिए, क्योंकि जम्मू-कश्मीर के हालात के लिए सीमा पार का आतंकवाद ही जिम्मेदार है।

भारत ने रखी थी कुछ शर्तें

गुरुवार को भारत की तरफ से दोनों देशों के बीच बातचीत करने के लिए कुछ शर्तें रखी गई थीं। भारत ने कहा था कि बातचीत जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को खत्म करने पर केन्द्रित होनी चाहिए। साथ ही इसका मकसद घाटी में हिंसा और आतंकवाद को उकसाने वाले तत्वों पर लगाम लगाने का होना चाहिए। इन सभी शर्तों को दरकिनार करते हुए पाकिस्तान ने नया शुक्रवार को नया न्यौता भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+