अपने ही बनाए गड्ढ़े में गिरा पाकिस्तान, गृहमंत्री शेख रशीद का आतंकियों पर बड़ा कबूलनामा

पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद ने आतंकवाद को लेकर बड़ा कबूलनामा किया है। उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आतंकी घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है

इस्लामाबाद, जून 05: बहुत पुरानी कहावत है कि अगर आप किसी और के लिए गड्ढ़ा बनाते हैं, तो उसमें आपके भी गिरने की संभावना बनी रहती है। पाकिस्तान पर आज ये कहावत पूरी तरह से सटीक बैठ रहा है। भारत को परेशान करने के लिए पाकिस्तान ने आतंकियों को बनाया...उन्हें ट्रेनिंग दी...उन्हें आर्थिक मदद दी...अपने लोगों को पाकिस्तान ने कट्टरपंथी बना दिया, ताकि वो भारत को परेशान करे। पाकिस्तान के बनाए और पोषित आतंकी तो भारत में कुछ आतंकी घटनाओं को छोड़कर कुछ नुकसान नहीं कर पाए, लेकिन खुद पाकिस्तान अपने ही बनाए गड्ढ़े में गिर गया है। पाकिस्ताने के गृहमंत्री शेख राशीद ने कबूल कर लिया है कि खुद पाकिस्तान आतंकियों से परेशान हो चुका है।

पाकिस्तानी गृहमंत्री का कबूलनामा

पाकिस्तानी गृहमंत्री का कबूलनामा

पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद ने आतंकवाद को लेकर बड़ा कबूलनामा किया है। उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आतंकी घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। पाकिस्तानी गृहमंत्री ने कहा है कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने काफी ज्यादा हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया है, जिसकी वजह से राजधानी इस्लामाबाद में आतंकी घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। पाकिस्तानी गृहमंत्री ने कहा कि कट्टरपंथी और आतंकी पाकिस्तान की संघीय सरकार के लिए एक चुनौती बन चुके हैं और जब से पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार बनी है, तब से कई पुलिसवालों को आतंकी और कट्टरपंथी हमलों में अपनी जान गंवानी पड़ी है। पाकिस्तानी गृहमंत्री शेख रशीद ने एक वीडियो जारी करते हुए आतंकी गतिविधियों के बढ़ने की घटना को कबूला है। आपको बता दें कि इसी मंगलवार को इस्लामाबाद में एक कट्टरपंथी ने पुलिसवालों पर गोलियां बरसा दी थी, जिसमें कई पुलिसवालों की मौत हो गई थी।

पाकिस्तानी आतंकी, पाकिस्तानियों पर भारी

पाकिस्तानी गृहनमंत्री ने कहा है कि अफगानिस्तान बॉर्डर से आतंकी पाकिस्तान की सीमा में दाखिल होते हैं और फिर पाकिस्तान के अलग अलग हिस्सों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देते हैं। पाकिस्तानी गृहमंत्री ने आतंकी वारदातों में बढ़ोतरी की बात तब कबूली है, जब अफगानिस्तान में एक बार फिर से तालिबान के मजबूत होने की बात कही जा रही है और अमेरिकन फौज अब अफगानिस्तान से निकल रही है। दरअसल, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में ही अशांति फैलाने के लिए कई आतंकी संगठनों को बनाया था। इन आतंकी संगठनों को बकायदा पाकिस्तानी फौज और आईएसआई ने पैसे और हथियार दिए थे, लेकिन अब यही आतंकी पाकिस्तानियों को ही निशाना बनाने लगे हैं। जिसको लेकर पाकिस्तानी गृहमंत्री ने कहा है कि वो अफगानिस्ता-पाकिस्तान बॉर्डर को तारों से घेरने की योजना तैयार कर रहे हैं और करीब करीब 80 प्रतिशत काम हो चुका है।

इस्लामाबाद की सुरक्षा बढ़ाई गई

इस्लामाबाद की सुरक्षा बढ़ाई गई

पाकिस्तान की राजधानी में दहशतगर्दी का आलम ये है कि खुद गृहमंत्री ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए इस्लामाबाद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शेख रशीद के मुताबिक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 100 ईगल स्क्वायड तैनात किए गये हैं, वहीं 150 बाइकसवार स्क्वायड की भी तैनाती की गई है। राजधानी इस्लामाबाद में आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए जगह जगह पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। पाकिस्तानी गृहमंत्री ने कहा कि इस्लामाबाद की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए और जवानों की तैनाती की जाएगी। पाकिस्तानी रक्षामंत्री ने कहा कि राजधानी को सुरक्षित रखने के लिए इस हफ्ते सरकार कुछ और जरूरी कदम उठाने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+