पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ISI को लेकर अमेरिका ने खोली पोल
वॉशिंगटन। अमेरिका के एक टॉप मिल्ट्री ऑफिसर ने पाकिस्तान की प्रमुख खुफिया एजेंसी ISI के आतंकी संगठनों के साथ लिंक होने का दावा किया है। अमेरिका के जवाइंट चीफ्स के चेयरमैन जनरल जोसेफ डनफोर्ड सीनेट फॉरेन रिलेशन कमेटी के मेंबर्स को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं यह बिल्कुल साफ कर रहा हूं कि ISI के आतंकी संगठनों से संबंध है'।

अमेरिका ने पाकिस्तान पर लगाए अब तक का यह सबसे बड़ा आरोप है। हालांकि, पाकिस्तान ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है। यूएएस डिफेंस सेक्रेटरी जिम मेटिस ने सीनेट आर्म्ड सर्विस कमिटी में कहा कि उन्हें अफगानिस्तान में पाकिस्तान के साथ काम करने के लिए एक बार और कोशिश करनी चाहिए और यदि इस बार असफल हुए तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इस्लामाबाद जिस तरह से कथित आतंकी समूहों को समर्थन कर रहा है तो उसके खिलाफ जो चाहे वो कदम उठा सकते हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में जिम मेटिस ने टेरर ग्रुप को शरण देने वाले पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा था कि आतंकियों के लिए पनाहगाह बने देशों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेटिस ने हाल ही में भारत की यात्रा की थी, जहां उन्होंने कहा था कि एक तरफ भारत और अमेरिका इस संकट को खत्म करने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं तो दूसरी तरफ ऐसे देशों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता जो आतंकी समूहों को पनाह दे रहे हैं।
इससे पहले अमेरिका ने अफगानिस्तान पॉलिसी को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की थी। अमेरिका ने कहा था कि अगर पाकिस्तान नहीं चाहता तो अफगानिस्तान से आतंकवाद को खत्म नहीं किया जा सकता।
आपको बता दें कि अमेरिका की तरफ से ISI और आतंकवाद के संबंध होने की बात का जिक्र का तब हुआ है, जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ के तीन दिन के दौर पर वॉशिंगटन पंहुचने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications