पाकिस्तान में इंडियन डिप्लोमेट के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने की कोशिश
इस्लामाबाद। इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायु्क्त ने पाकिस्तान सरकार को एक लेटर कहा कि किसी न भारतीय डिप्लोमेट्स के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने की कोशिश की है। भारतीय उच्चायुक्त ने कहा कि हाई कमिश्नर और डिप्टी हाई कमिश्नर पर इस्लामाबाद में एक शादी के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी लगातार नजर रख रहे थे।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान का राजनयिक तनाव पिछले कई महीनों से चल रहा है। पाकिस्तान में भारतीय डिप्लोमेट को क्लोजली मॉनिटर करना और उनकी हर गतिविधियों पर लगतार नजर रखी जाने जैसी खबर आती रही है।
पिछले महीने पाकिस्तान में भारतीय डिप्लोमेट के शोषण को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में तनाव पैदा हो गया था। जहां पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में बने नए भारतीय रिहायशी आवास को गैस देने से मना कर दिया था। वहीं दिसंबर की शुरुआत में भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल महमूद को कोलकाता जाने की इजाजत देने से मना कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications