Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिकी वैज्ञानिक का दावा, पाकिस्तान के पास 170 से अधिक न्यूक्लियर वॉरहेड, 2025 तक 200 हो सकते हैं

अमेरिका के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक ने दावा किया है कि पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं जोकि 2025 तक 200 के आंकड़े को पार कर सकते हैं।

अमेरिकी वैज्ञानिक ने कहा कि अमेरिका की डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी ने 1999 में अनुमान जताया था पाकिस्तान के पास 2020 तक 60-80 परमाणु हथियार होंगे। लेकिन पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

nuclear weapon

अमेरिकी वैज्ञानिक ने न्यूक्लियर नोटबुक कॉलम को पब्लिश किया है। इस नोटबुक को फेडरेशन ऑफ अमेरिकी वैज्ञानिक न्यूक्लियर इंफॉर्मेशन प्रोजेक्ट के डायरेक्टर हंस एम क्रिक्टसेन, सीनियर रिसर्च फेलो मैट कोर्डा और रिसर्च असोसिएट एलियाना जोंस ने रिसर्च करके लिखा है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारा आंकलन अनिश्चितता के साथ आता है क्योंकि ना तो पाकिस्तान और ना ही दूसरे देश अपने देश में परमाणु हथियारों के बारे में कोई जानकारी देते हैं। हालांकि पाकिस्तान की ओर से कोई विश्वासनीय आंकड़ा नहीं है लिहाजा न्यूक्लियर नोटबुक ने सार्वजनिक मंच पर जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार ही इस आंकलन पर पहुंचा है।

अगर इस जानकारी के स्रोतों की बात करें तो इसमे सरकारी बयान, डिक्लासिफाइड दस्तावेज, बजटीय जानकारी, सैन्य परेड, मीडिया रिपोर्ट, थिंक टैंक विश्लेषण अहम हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसे तैयार करने में सैटेलाइट इमेज का इस्तेमाल सबसे अधिक किया गया है।

ये सभी स्रोत अलग और सीमित जानकारी मुहैया कराते हैं। लिहाजा वैज्ञानिक इसे क्रॉस चेक करते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारा अनुमान है कि पाकिस्तान काफी मात्रा में न्यूक्लियर मैटीरियल का उत्पादन कर रहा है, वह 14-27 नए वॉरहेड हर साल तैयार कर रहा है। वहीं अनुमान है कि असल में परमाणु भंडार हर वर्ष 5-10 की संख्या में बढ़ रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+