जो कहीं नहीं हुआ वो पाकिस्तान में हो रहा, चुनाव जीत कर भी छोड़ दी अपनी सीट, वजह जान हैरान हो जाएंगे
जमात-ए-इस्लामी कराची के प्रमुख हाफ़िज नईमुर रहमान ने सोमवार को कथित धांधली के कारण अपनी सिंध विधानसभा सीट छोड़ दी है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि मुझे खैरात में ये सीट दे रहे हैं। मैं PS-129 की सीट वापस करता हूं। इस सीट पर इमरान खान समर्थक उम्मीदवार जीता है।
8 फरवरी के आम चुनावों के लिए पाकिस्तान चुनाव आयोग द्वारा जारी अंति परिणामों के अनुसार नईम ने पीएस-129 निर्वाचन क्षेत्र से 26,296 वोटों से जीत हासिल की थी। इस सीट पर मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) के मुआज मुकद्दम 20,296 वोटों के साथ उपविजेता रहे।

आज कराची में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नाराज हाफ़िज़ नईम ने कहा, कि पीटीआई समर्थित एक स्वतंत्र उम्मीदवार की जीत हुई है, मैं इस सीट का लाभ नहीं उठाने जा रहा हूं।" हाफ़िज नईमुर रहमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें 26 हजार वोट मिले थे, लेकिन चुनाव आयोग ने जब नतीजे जारी किए थे तब उनके वोट 30 हजार कर दिए गए।
हाफिज ने कहा, "जब मैंने अनुमान लगाया कि अब हार-जीत के बीच कुछ सौ वोटों का अंतर रह गया है, तो मैंने अपनी टीम से फॉर्म [45] मंगवाई। इसके बाद जब हमने जांच की, तो हमें पता चला कि चुनाव आयोग ने गड़बड़ी की है। मुझे जानबूझकर आजाद उम्मीदवार से अधिक वोट दे दिए गए। मुझे ये जीत मंजूर नहीं है, इसलिए मैं ये सीट खो रहा हूं।"
हाफिज ने दावा किया कि पीटीआई समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवार सैफ बारी ये चुनाव जीत गए हैं। उन्हें लोगों ने चुना है। हाफिज ने कहा कि उनकी गिनती के मुताबिक सैफ बारी को 31,000 वोट मिले थे लेकिन चुनाव आयोग ने उनके वोट घटाकर 11 हजार कर दिया। आपको बता दें कि चुनाव आयोग के मुताबिक बारी को 11,357 वोट मिले थे।
हाफ़िज नईम ने आरोप लगाया कि पीएस-129 से मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) के उम्मीदार मुआज मुकद्दम सिर्फ 6,000 वोट मिले थे मगर चुनाव आयोग ने इसे बढ़ाकर 20,000 कर दिया।
हाफिज ने कहा, "मैं एमक्यूएम-पी के कार्यकर्ताओं से भी कहता हूं कि अगर अल्लाह ने आपको सही रास्ता दिखाया है और आपकी अंतरात्मा बोलती है, तो देश के सामने आएं और घोषणा करें कि 'हम नहीं जीते हैं'।"
जेआई नेता ने कहा, "मैं अपनी सीट जब्त कर रहा हूं और जो सीट हमारी है वह हमें दी जानी चाहिए। हम उन सीटों के नतीजों को चुनौती देंगे जहां हम जानते हैं कि हमने जीत हासिल की है। हमने जो खोया है उसका दावा नहीं करेंगे।" एमक्यूएम-पी के स्पष्ट संदर्भ में, नईम ने कहा कि जिन उम्मीदवारों ने 3,000 से 4,000 वोट हासिल किए, उन्हें देश पर थोपा जा रहा है।
हाफ़िज़ नईम ने कहा: "लोगों ने हमें वोट दिया है और हमारे विचार को स्वीकार किया है। कराची शहर जेआई, मेरे और मेरी टीम के साथ है जिसे मैं सम्मान मानता हूं।" नईम ने कहा कि मेरी यह सीट चुनाव आयोग के चेहरे पर एक तमाचा है। हमें ये सीट दान में नहीं चाहिए। हमें हमारा अधिकार चाहिए।''
रहमान के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पीटीआई ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि उसे अन्य उम्मीदवारों से "इसी तरह की ईमानदारी" की उम्मीद है। पीटीआई ने कहा कि पारदर्शिता के बिना लोकतंत्र का कोई अस्तित्व नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications