IMF से तीन, सऊदी से दो और UAE से 1 अरब डॉलर.. भीख मांग-मांगकर पाकिस्तान ने भरा खजाना, दिवालिया होने से बचा

Pakistan IMF UAE Loan: पाकिस्तान ने भीख मांग-मांगकर अपना खजाना फिलहाल के लिए भर लिया है और अब इस साल पाकिस्तान के ऊपर से डिफॉल्ट होने सा टेंशन खत्म हो गया है। आईएमएफ के बाद संयुक्त अरब अमीरात से भी पाकिस्तान को भारी-भरकम लोन मिल गया है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बुधवार को पाकिस्तान के साथ कर्मचारी स्तर के समझौते पर पहुंचने के बाद पाकिस्तान के लिए लगभग 3 अरब डॉलर की 9 महीने की स्टैंड-बाय व्यवस्था (एसबीए) को मंजूरी दे दी है। पाकिस्तान के लिए ये बहुत बड़ी राहत की बात है, क्योंकि कम से कम इस साल अब वो डिफॉल्ट नहीं होगा।

Pakistan IMF UAE Loan

IMF से 3 अरब डॉलर की मदद

आईएमएफ की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, कि "अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यकारी बोर्ड ने पाकिस्तान को समर्थन देने के लिए लगभग 3 अरब डॉलर या (कोटा का 111 प्रतिशत) की राशि के लिए 9 महीने की स्टैंड-बाय व्यवस्था (एसबीए) को मंजूरी दे दी है।"

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार की तरफ से पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर का स्टैंड बाय लोन मिलने की पुष्टि की गई है और आईएमएफ से ऋण की किश्त जारी होने की घोषणा होते ही संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से भी पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का ऋण जारी कर दिया गया।

आईएमएफ ने पाकिस्तान को इसी शर्त पर ऋण दिया था, कि वो अपने मित्र देशों से बाकी का कर्ज जुटाने मं कामयाब रहेगा, ताकि वो डिफॉल्ट ना करे। पाकिस्तान ने यूएई के साथ साथ चीन और सऊदी अरब से भी ऋण के लिए बात कर रखी है।

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने एक टेलीविजन संबोधन के दौरान कहा, कि 'हमें संयुक्त अरब अमीरात से 1 अरब डॉलर मिले हैं, जिसे स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान में जमा करवाया गया है।'

एक दिन पहले, वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा था, कि सऊदी अरब ने देश के विदेशी निवेश को बढ़ावा देने में मदद के लिए स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के खाते में 2 अरब डॉलर जमा किए हैं।

इस्लामाबाद ने 30 जून को एक अल्पकालिक आईएमएफ समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत देश को नौ महीनों में 3 अरब डॉलर मिलेंगे। आईएमएफ ने अपने बयान में कहा है, कि कार्यकारी बोर्ड की मंजूरी के तहत पाकिस्तान को तत्काल लगभग 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।

पाकिस्तान के वित्तमंत्री इशाक डार ने कहा है, कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और आईएमएफ से ऋण मिलने के बाद पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल आ जाएगा।

सऊदी अरब ने दिए 2 अरब डॉलर

दो दिन पहले पाकिस्तान के वित्तमंत्री इशाक डार ने कहा था, कि सऊदी अरब ने भी पाकिस्तान को 2 अरब डॉलर की मदद दी है और सऊदी अरब ने ये ऋण पाकिस्तान स्टेट बैंक में जमा कराए हैं।

इशाक डार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था, कि "एसबीपी को सऊदी अरब साम्राज्य से 2 अरब डॉलर की जमा राशि प्राप्त हुई है।" उन्होंने कहा, कि इस प्रवाह से केंद्रीय बैंक द्वारा रखे गए विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है और विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल 14 जुलाई को खत्म होने वाले हफ्ते में दिखाई देगा।

पाकिस्तान ने जताया आभार

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर और पाकिस्तान के लोगों की ओर से, पाकिस्तान के वित्तमंत्री ने स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान में 1 अरब डॉलर जमा कराने और महान सहयोग और समर्थन के लिए संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व को हार्दिक धन्यवाद दिया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी आभार व्यक्त करते हुए कहा, कि "स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के साथ एक अरब डॉलर की जमा राशि के लिए मेरे प्रिय भाई, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम मोहम्मद बिन जायद का आभारी हूं। समय की कसौटी पर परखे मित्र और भाईचारे वाले देश के रूप में, यूएई हमेशा पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए आगे आया है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, कि पाकिस्तान "इस दयालुता को गहराई से स्वीकार करता है और अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के हमारे प्रयासों के लिए इसे महत्वपूर्ण मानता है"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+