VIDEO: पाकिस्तान देखने आई मां-बेटी से भीड़ ने की शर्मनाक हरकत, असहाय महिलाओं का वीडियो वायरल

एक मां और बेटी पाकिस्तान घूमने के लिए आईं थीं और 14 अगस्त के दिन उनके साथ सैकड़ों की भीड़ ने गंदी हरकतें की हैं, जिसकी वजह से मां और बेटी सदमें में हैं।

इस्लामाबाद, अगस्त 17: पाकिस्तान घूमने आई दो विदेशी लड़कियों के साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ ने जो किया है, उसे वो दोनों लड़कियां कभी नहीं भूल पाएंगी। हालांकि, पाकिस्तान देखने आना ही उन लड़कियों की सबसे बड़ी भूल थी, लेकिन पाकिस्तानियों ने इस बात को साबित भी कर दिया, कि पूरी दुनिया छोड़कर वो पाकिस्तान घूमने क्यों आ गईं! सोशल मीडिया पर दोनों लड़कियों के साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ द्वारा की जा रही बदसलूकी का वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है, जिसने कंगले पाकिस्तान को और शर्मसार कर दिया है।

आजादी दिवस के दिन ही हैवानियत

आजादी दिवस के दिन ही हैवानियत

रिपोर्ट के मुताबिक, एक मां और बेटी पाकिस्तान घूमने के लिए आईं थीं और 14 अगस्त के दिन उनके साथ सैकड़ों की भीड़ ने गंदी हरकतें की हैं, जिसकी वजह से मां और बेटी सदमें में हैं। जो वीडियो पाकिस्तानी मीडिया में दिखाया गया है, वो 14 अगस्त का है, जिसमें मां और बेटी को सैकड़ों लोगों की भीड़ में असहाय घिरा हुआ देखा जा सकता है। दोनों महिलाएं हैवानों के हत्थे चढ़ जाने के बाद बुरी तरह से डरी हुई हैं और उनकी आंखों में खौफ को साफ तौर पर देखा जा सकता है। महिलाएं किस भी तरह से पाकिस्तानी बदमाशों की भीड़ से बाहर निकल जाना चाहती हैं, लेकिन उन्हें एक तरफ से दूसरी तरफ धक्का दिया जाता है। ये महिलाएं कुछ बोल भी रही हैं, लेकिन उनकी आवाज शोर में दब जाती है। देखा जा सकता है, कि कई लोग इन दोनों पर फब्तियां कस रहे हैं, तो कई लोग इस घटना का वीडियो बना रहे हैं, ताकि बाद में वायरल किया जा सके।

इस्लामाबाद पुलिस ने शुरू की जाांच

इस्लामाबाद पुलिस ने शुरू की जाांच

वहीं, पाकिस्तानी अखबार डेली पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना का वीडियो वायरल होने और अंतर्राष्ट्रीय फजीहत होने के बाद इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक डॉ अकबर नासिर खान ने घटना की संज्ञान लिया है और उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीडियो राजधानी इस्लामाबाद के शकरपेरियन क्षेत्र का है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये महिलाएं पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस देखने के इरादे से पाकिस्तान पहुंची थीं। रिपोर्ट के मुताबित, कई युवा इन विदेशी महिलाओं के साथ सेल्फी लेने के लिए भी उतावले हो रहे थे और ऐसा लग रहा था, कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी किसी विदेशी महिला को नहीं देखा है। वहीं, इस्लामाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की है और संदिग्धों की पहचान के लिए वीडियो को राष्ट्रीय डेटाबेस और पंजीकरण प्राधिकरण (NADRA) को भेज दिया है।

हिरासत में लिए गये चार संदिग्ध

वहीं, डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद पुलिस ने राजधानी के एक पार्क शकरपेरियन हिल्स में महिलाओं को परेशान करने के आरोप में चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है। वहीं, कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 354 (महिला की शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल), 509 (शब्द, इशारा या किसी महिला के शील का अपमान करने का इरादा), 147 (दंगा के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है और वीडियो के आधार पर बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस्लामाबाद पुलिस ने ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि, सज्जाद अहमद, अदील करीम, रियाज खान और जकीरुल्लाह के रूप में पहचाने गए चार संदिग्ध तक्षशिला के रहने वाले हैं। पुलिस की तरफ से कहा गया है, कि बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+