पाकिस्तान: 'मैं और मेरे साथियों ने बाढ़ के पानी से कई लाशें निकाली हैं...'

पाकिस्तान में बाढ़ से प्रभावित एक महिला
Muhammad Awais Tariq
पाकिस्तान में बाढ़ से प्रभावित एक महिला

अब धीरे-धीरे पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुँचनी शुरू हो गई है.

लेकिन अब भी भयंकर बाढ़ के कारण विस्थापित लाखों लोगों तक मदद नहीं पहुँच पा रही है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री हिना रब्बानी ख़ार ने देश में बाढ़ को 'प्रलय जैसा संकट' बताया है.

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के बेहद ग़रीब लोग न के बराबर कार्बन उत्सर्जन करते हैं लेकिन जलवायु परिवर्तन की सबसे बड़ी मार उन्हें ही पड़ रही है."

पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूबा हुआ है. बाढ़ में अब तक कम से कम एक हज़ार लोग मारे जा चुके हैं. एक अनुमान के मुताबिक पाकिस्तान को बाढ़ से करीब 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है.

पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ित
Muhammad Awais Tariq
पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ित

'मैंने पानी से लाशें निकाली हैं'

बीबीसी ने पाकिस्तान में कुछ ऐसे लोगों से बात की है जिन्होंने अपना सबकुछ गंवा दिया है.

अब इन लोगों को किसी भी तरह की मदद का इंतज़ार है.

मोहम्मद अवेस तारिक़ कहते हैं, "मेरे यहाँ कई लोगों की मौत हुई है. मैं और मेरे साथियों ने बाढ़ के पानी से 15 से अधिक लाशें निकाली हैं."

बीस वर्षीय मोहम्मद अवेस तारिक़ डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे हैं और इस्लामाबाद से 490 किलोमीटर दूर तौंसा शरीफ़ नाम के क़स्बे में रहते हैं.

क़स्बे का अधिकतर हिस्सा जलमग्न है. इसी में शहर का कब्रिस्तान भी शामिल है.

पाकिस्तान में बाढ़ के बीच नदी में बने हनीमून होटल की चर्चा

असम: बाढ़ में तैरती लाश और 'गंदा' पानी पीने को मजबूर लोग

पाकिस्तान में प्लास्टिक शीट से खु़द को बचाते लोग
Muhammad Awais Tariq.
पाकिस्तान में प्लास्टिक शीट से खु़द को बचाते लोग

'कई लाशें अब भी लापता हैं'

"कब्रिस्तान में कोई सूखी जगह बची ही नहीं है. पूरा इलाक़ा पानी में डूबा पड़ा है. इसलिए हमने फ़ैसला किया कि मृतकों को उनके घर में दफ़ना दिया जाए."

बाढ़ के पानी में डूब कर मरे कई लोगों को लाशें अब लापता हैं. इन्हीं लाशों को खोजते हुए तारिक़ को एहसास हुआ कि बाढ़ के विषय में कोई पूर्वानुमान या चेतावनी न होने के परिणाम कितने भयंकर हो सकते हैं.

तारिक़ बताते हैं, "मैंने अपने शहर के करीब एक गांव में एक पांच साल के बच्चे को कीचड़ से सना हुआ पाया. मुझे वहां लोगों ने बताया कि कुछ ही घंटे पहले फ़्लैश फ़्लड आया था और उसमें ये बच्चा और उसके पिता फंस गए थे."

"पिता ने किसी तरह से बच्चे को तो सुरक्षित स्थान पर पहुँचा दिया लेकिन ख़ुद को नहीं बचा पाए."

गांव वालों ने किसी तरह से पिता के शव को निकाल लिया और लड़का अब अपनी मां के पास सुरक्षित है.

पाकिस्तान के कराची में बाढ़ से तबाही की ये 18 तस्वीरें

भारत से पाकिस्तान जा रहा पानी आफ़त लाएगा या रहमत?

पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ित
Muhammad Awais Tariq
पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ित

तारिक़ बताते हैं, "10 से 22 अगस्त के बीच हमारा इलाक़ा जलमग्न था. लेकिन अब बारिश रुक गई है. और पानी का स्तर नीचे आ रहा है."

तारिक़ ने ये भी बताया कि अब गांव के लोग शहरों का रुख़ कर रहे हैं ताकि पानी से बचाव हो सके और कहीं सिर छिपाने के लिए सुरक्षित जगह मिल जाए. और इस वजह से उन जगहों पर भी असर पड़ रहा है जो शुरुआत में बाढ़ से बच गई थीं.

तारिक़ का ख़ुद का घर पानी में डूबा पड़ा है. उनके क़स्बे में कई लोगों के घर पानी में पूरी तरह से डूबे पड़े हैं. लेकिन क़रीब एक हफ़्ते बाद बिजली लौट आई है जिससे स्थानीय लोगों को राहत है.

महात्मा गांधी को पाकिस्तान कितना जानता-समझता है

'न भारत में, न पाकिस्तान में...'

बाढ़ से उफान पर एक नदी के किनारे खड़े तारिक़
Muhammad Awais Tariq
बाढ़ से उफान पर एक नदी के किनारे खड़े तारिक़

'झील के पानी से बह गए कई घर'

34 वर्षीय पीरज़ादा प्रॉपर्टी डीलर हैं और ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह प्रांत के बुनी इलाक़े में रहते हैं.

पीरज़ादा कहते हैं, "मेरे इलाक़े में कम से कम छह गांव बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं. बहुत सारे लोगों के घर तबाह हो गए हैं. सौ से अधिक घर बाढ़ में बह गए हैं."

"बाढ़ का का पानी बुनी इलाक़े में तो नहीं पहुँचा है पर आस-पास के गांवों में भीषण तबाही हुई है. यहां भारी बारिश हुई है. साथ ही कुछ झीलों का पानी भी उफान पर रहा है. इन सभी कारणों से भयंकर बाढ़ आई है."

पीरज़ादा कहते हैं कि आस-पास के गांवों में किसी के मरने की तो उन्हें जानकारी नहीं है लेकिन उनके यहाँ सैकड़ों लोग विस्थापित हो चुके हैं और वे सभी अब टेंटों मे रह रहे हैं.

उन्होंने बीबीसी को बताया कि बहुत सारे घरों में घुटने तक कीचड़ भरा हुआ है और लोगों को पीने के पानी और ज़रूरत के बाक़ी सामान की भारी क़िल्लत है.

सम्राट मिहिरभोज कौन हैं, जिन्हें लेकर आमने-सामने हैं राजपूत और गुर्जर?

शिमला समझौते की वैधता परखेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ित
Peerzada
पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ित
पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ित
Peerzada
पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ित

'हम बाढ़ प्रभावित नहीं हैं इसलिए मदद कर रहे हैं'

पीरज़ादा ने बीबीसी को बताया, "लोगों को ठंड से बचने के लिए स्वेटर चाहिए, कंबल चाहिए क्योंकि यहां काफ़ी ठंड हो गई है. सितंबर के अंत तक यहाँ का तापमान शून्य से नीचे चला जाएगा. तब लोग टेंटों में नहीं रह पाएंगे."

पाकिस्तान पंजाब के गुजरात ज़िले के मुबीन अंसार ने भी बीबीसी से बात की.

वो बताते हैं कि उनके यहाँ बाढ़ नहीं आई है. वे उन लोगों को मदद में व्यस्त हैं जो बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं.

"दरअसल हमारे इलाक़े में कोई बाढ़ नहीं है. इतनी बारिश भी नहीं हुई है. अब हम अपने लोगों से बाढ़ प्रभावितों की मदद की गुहार कर रहे हैं."

हैदराबाद क्या वाक़ई पहले भाग्यनगर था? जानिए इतिहास

पाकिस्तान में तो करप्शन है ही नहीं, बस देश सेवा है

पाकिस्तान में बाढ़ से प्रभावित एक पेट्रोल पंप
Peerzada
पाकिस्तान में बाढ़ से प्रभावित एक पेट्रोल पंप
बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद
Mubeen Ansar
बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद

हर संभव मदद की कोशिश

मुबीन 300 लोगों के अपने गांव से बाढ़ पीड़ितों के लिए कपड़े इकट्ठा कर रहे हैं.

"हम लोगों से मदद मांगने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं. हम मस्जिद में भी राहत सामग्री जमा कर रहे हैं. "

अंसार बताते हैं कि उन लोगों ने अब तक कपड़ों, चावल और दालों से भरा एक ट्रक बाढ़ पीड़ितों को दान कर दिया है.

"हम अब बेबी फ़ूड और सैनेटरी नैपकिन ख़रीदने की योजना बना रहे हैं."

अंसार के गांव वालों ने लोगों की मदद के लिए करीब चार लाख रुपये भी जमा किए हैं. अंसार और उनके दोस्त हर संभव मदद की कोशिश कर रहे हैं.

क्या भारत का टमाटर, प्याज़ ही पाकिस्तान में महंगाई रोक सकता है?

'आज मुझे बारिश से नफ़रत हो गई'

गाँव के लोगों से जमा किया सामान
Mubeen Ansar
गाँव के लोगों से जमा किया सामान

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+