पुंछ आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को एक और सर्जिकल स्ट्राइक का डर, पूर्व राजनयिक बोले- खौफ का माहौल है
20 अप्रैल को राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ से गुजरने वाले सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया, जिससे पांच सैनिक शहीद हो गए थे।

पुंछ आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में जवाबी हमले का डर मंडराने लगा है और वहां यह चर्चा का विषय बन गया है। इस आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित को डर लगने लगा है कि भारत, पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक कर देगा।
एएनआई की खबर के मुताबिक अब्दुल बासित ने हाल ही में कहा कि इस घटना के बाद पाकिस्तान में डर का माहौल है। लोग एक और सर्जिकल स्ट्राइक या एयर स्ट्राइक होने की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता कि भारत ऐसा कुछ करने जा रहा है।
अब्दुल बासित ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि अब वे ऐसा करेंगे क्योंकि वे इस साल SCO की बैठक और G20 की अध्यक्षता कर रहे हैं। जब तक भारत इनकी अध्यक्षता कर रहा है, वह ऐसा कुछ करने से बचेंगे।
इसके आगे अब्दुल बासित ने कहा कि अगले साल भारत में चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले भारत फिर ऐसा कर सकता है। इसके साथ ही बासित ने पुंछ हमले को सही ठहराने की कोशिश की। पुछं हमले में सेना के पांच जवानों की जान चली गई थी।
अब्दुल बासित ने कहा, "जिसने भी यह किया है, चाहे वह मुजाहिदीन हो या कोई भी, उन्होंने नागरिकों को नहीं बल्कि सेना को निशाना बनाया है। वे एक वैध संघर्ष में लगे हुए हैं। यदि आप कोई आंदोलन कर रहे हैं, तो आप सेना को निशाना बना रहे हैं, नागरिकों को नहीं, अंतरराष्ट्रीय कानून इसकी अनुमति देता है। भारत जानता है कि हम कहां खड़े हैं।"
आपको बता दें कि बीते गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों ने सेना के ट्रक पर हमला कर दिया था। इस हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए थे। सुरक्षा अधिकारियों ने इस हमले पर गंभीर चिंता जताई है।
अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता की वजह इसलिए है, क्योंकि ये इलाका लगभग आतंकवाद मुक्त माना जाता था। लेकिन हमलावरों ने जम्मू-राजौरी-पुंछ नेशनल हाईवे पर दिन के उजाले में सेना के वाहन पर हमला किया और फिर घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग गए।
-
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications