पाक में क्रैश हुए विमान में सिंगर से धर्मोपदेशक बने जुनैद भी थे

मशहूर गाना 'दिल-दिल पाकिस्तान' से पाक के युवाओं के चहेते बनने वाले और बाद में धर्मोपदेशक बने जुनैद जमशैद की विमान हादसे में मौत हो गई है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के हवेलियान में क्रेश हुई पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट पीके-661 में पाकिस्तान के मशहूर पॉप सिंगर जुनैद जमशैद की भी मौत होने की आंशका है।

junaid

90 के दशक में पाकिस्तानी युवाओं के बीच बेहद मशहूर गाने 'दिल-दिल पाकिस्तान' के गायक जुनैद जमशैद की हवेलियन में हुए क्रेश में मौत होने की आशंका है। जुनैद पॉप स्टार से तबलीगी जमात की तरफ मुड़ गए थे।

पाकिस्तान एयरलाइंस की फ्लाइट पीके-661 ने आज करीब 3:30 बजे चित्राल से टेक ऑफ किया था और इसे 4:30 बजे इस्‍लामाबाद पहुंचना था। बताया जा रहा है कि इंजन फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ।

धर्म की तरफ आने पर मिला नाम 'डिस्को मुल्ला'

पक मीडिया के अनुसार, इस हादसे में सभी 40 यात्रियों की मौत को गई है। ऐसे में फ्लाइट में सवार जुनैद की भी मौत हो जाने की बात कही जा रही है।

जुनैद कुछ साल पहले गायन को छोड़कर धार्मिक कामों में लग गए थे। पाकिस्तान में जुनैद जमशेद को 'डिस्को मुल्ला' के नाम से भी जाना जाता है।

जुनैद जमेशद ने लाहौर से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की और इसके बाद पाकिस्तानी एयरफोर्स के लिए भी काम किया लेकिन फिर वो गायन की तरफ आ गए।

दिल-दिल पाकिस्तान से बनाई पाकिस्तानियों के दिल में जगह

1987 में जुनैद के गाए गाने 'दिल-दिल पाकिस्तान' ने पाकिस्तान में सफलता के रिकॉर्ड तोड़ डाले। इसके बाद वो युवाओं में खासे लोकप्रिय हो गए।

1994 में जुनैद का पहला सोलो एलबम रिलीज हुआ। कई साल तक गायन में रहने के बाद 2004 में जुनैद जमेशद ने संगीत और गायन को अलविदा कह दिया। 52 साल के जुनैद संगीत और गायन के अलावा फैशन डिजाइनिंग में भी मशहूर हुए।

जुनैद तब्लीगी जमात से जुड़ गए और गांव-गांव घूमकर धर्म का उपदेश देने लगें। धार्मिक डीवीडी बनाने को लेकर जुनैद कई बार आलोचनाओं का भी शिकार हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+