Pakistan Expired Aid: पाक की एक्सपायर्ड मदद! श्रीलंका को भेजे सड़े-गले फूड पैकेट, सोशल मीडिया पर खोली पोल
Pakistan Expired Aid Sri Lanka: आर्थिक बदहाली और कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी 'मानवीय सहायता' की आड़ में ऐसी हरकत कर दी है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी खूब फजीहत करवा दी है।
भीषण चक्रवात से प्रभावित श्रीलंका को मदद के नाम पर पाकिस्तान ने ऐसी राहत सामग्री भेजी, जिसकी एक्सपायरी डेट करीब एक साल पहले ही खत्म हो चुकी थी। यह खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद पाकिस्तान उच्चायोग द्वारा जारी की गई तस्वीरों से हुआ।

पाकिस्तान ने भेजे एक्सपायर्ड फूड पैकेट
श्रीलंका के लिए भेजी गई राहत सामग्री की तस्वीरें जैसे ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X पर सामने आईं, यूजर्स ने उन्हें ज़ूम करके देखा और तुरंत पाकिस्तान की हरकत पकड़ ली। भेजे गए फूड पैकेट-पानी की बोतलें, दूध के पैकेट, बिस्किट और अन्य ड्राई फूड इन सभी पर लिखा था एक्सपायरी अक्टूबर 2024 यानी पाकिस्तान ने 2025 में एक साल पुराना एक्सपायर्ड खाना भेज दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर थू-थू शुरू हो गई।
तुर्की के बाद अब श्रीलंका में भी दोहराई हरकत
यह कोई पहली घटना नहीं है। 2023 में विनाशकारी भूकंप के दौरान तुर्की को राहत भेजते समय भी पाकिस्तान ने शर्मनाक कृत्य किया था। तब पाकिस्तान ने वही राहत सामग्री तुर्की को वापस भेज दी थी, जो पहले तुर्की ने कराची में बाढ़ के दौरान पाकिस्तान को भेजी थी। तब भी पाकिस्तान सरकार की जमकर फजीहत हुई थी। लेकिन लगता है कि कंगाल पाकिस्तान की आदतें कभी नहीं बदलतीं।
मानवीय सहायता या फर्जीवाड़ा?
सवाल यह उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान वाकई मदद करना चाहता है? या फिर सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि चमकाने के लिए फोटो सेशन करता है ?क्योंकि एक्सपायर्ड सामान भेजना, बेहद कम मात्रा में राहत सामग्री देना, पहले भेजी गई सहायता को दूसरे देशों को आगे भेज देना ये सब दिखाता है कि पाकिस्तान की 'मानवीय सहायता' सिर्फ एक दिखावा है।
श्रीलंका के लिए 'मदद' नहीं, अपमान बनकर पहुंची सामग्री
आर्थिक मंदी और राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को राहत की बेहद ज़रूरत थी। लेकिन पाकिस्तान की ओर से भेजी गई सामग्री श्रीलंका के लिए मदद कम और अपमान ज्यादा बनकर पहुंची। कई विशेषज्ञों ने कहा कि एक्सपायरी सामग्री भेजना सिर्फ गैर-जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आपदा से जूझ रहे देश का अपमान है। श्रीलंका के साथ पाकिस्तान की इस हरकत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय में उसके प्रति अविश्वास और बढ़ा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications