पाकिस्तान चुनाव: 600 से ज्यादा धांधली की शिकायतें, चुनाव आयोग ने इमरान खान को किया तलब
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 11वें ससंदीय चुनाव के लिए बुधवार सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू हुई और 6.30 बजे समाप्त हो गई। फिलहाल वोटिंग की काउंटिंग की शुरू हो चुकी है और सुबह तक पाकिस्तान के वजीरे-ए-आजम का भी नाम सामने आ जाएगा। लेकिन, पाकिस्तान में आज हुई वोटिंग में कई राजनीतिक पार्टियों ने धांधली का आरोप लगाया है। पाकिस्तानी जर्नलिस्ट जाहिद गिशकोरी के मुताबिक, बुधवार को हुई वोटिंग में चुनाव आयोग के पास कुल धांधली 645 शिकायतें आई है।

पाकिस्तान में जीयो न्यूज के जर्नलिस्ट गिशकोरी के मुताबिक, चुनाव आयोग के पास कुल 645 धांधली की शिकायतें आई है। इनमें से सिंध प्रांत से 237 शिकायतें, पंजाब से 217, बलूचिस्तान से 92, खैबर पंख्तुख्वा से 42 और महिलाओं से जुड़े कुल 92 शिकायतें की गई है।
वहीं, चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन के आरोप में इमरान खान को 30 जुलाई को सुबह 10 बजे पेश होने के लिए कहा है। बता दें कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), पाकिस्तान तहरीक-ए-इसांफ (पीटीआई) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
पाकिस्तान में 11वें संसदीय चुनाव के लिए बुधवार सुबह 8 बजे से 85,307 पोलिंग बूथों पर शाम के 6.30 बजे तक वोट पड़े। हालांकि, पोलिंग बूथ पर कई लोगों और पार्टियों ने धांधली का भी आरोप लगाया। इस बीच वोटिंग के दौरान बलूचिस्तान में एक आत्मघाती हमला भी हुआ, जिसमें 30 लोग मारे गए।
वोटिंग के दौरान पीपीपी और बीएनपी ने चुनाव आयोग से कई पोलिंग बूथों में पर चुनाव में धांधली की शिकायत भी की। वहीं, पीएमएल-एन, पीटीआई और पीपीपी ने एक घंटा वोटिंग प्रक्रिया बढ़ाने के लिए आग्रह किया, लेकिन चुनाव आयोग उनके आग्रह का खंडन कर दिया। पाकिस्तान में इस बार कुल 10 करोड़ 60 वोटरों रजिस्ट्रेशन करवाया था।












Click it and Unblock the Notifications