Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pakistan Pilot Crisis: पाकिस्तानी एयरलाइंस में काम नहीं करना चाहते हैं पायलट्स, दे सकते हैं इस्तीफा

पाकिस्तान भीषण आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। पिछले कई महीनों से पाकिस्तान सरकार और IMF के बीच लोन को लेकर बात नहीं बनी है।

Pakistan Pilot Crisis

Pakistan Pilot Crisis: कंगाली में फंसे पाकिस्तान के लिए एक एक दिन गुजारना मुश्किल हो रहा है और अब शायद ही पाकिस्तान का कोई भी ऐसा सेक्टर बचा है, जिसपर आर्थिक संकट का असर ना हो। पाकिस्तानी अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट में कहा गया है, कि पाकिस्तानी एयरलाइंस के साथ पायलट्स काम नहीं करना चाहते हैं और पायलट्स अब देश की नौकरी छोड़कर भागने लगे हैं, जिससे अब देश के एयरलाइंस सेक्टर पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान के सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) के डायरेक्टर जनरल ने इसकी पुष्टि की है।

पाकिस्तान से भागते पायलट्स

सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) (सीएए) के महानिदेशक ने गुरुवार को पाकिस्तानी सीनेट पैनल को बताया है, कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के सभी पायलट अपनी नौकरी छोड़ना चाह रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी है, कि गई पायलट अभी तक देश की एयरलाइन कंपनी से इस्तीफा दे चुके हैं और आने वाले वक्त में भारी संख्या में पायलट अपनी नौकरी छोड़ सकते हैं। एविएशन पर सीनेट की स्टैंडिंग कमेटी को इसकी वजह बताते हुए सीएए के डीजी खकान मुर्तजा ने कहा, कि पायलटों के वेतन से करीब 35 फीसदी टैक्स काटा गया है, जिसको लेकर पायलटों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा, कि इसके अलावा पायलटों के उड़ान के घंटों पर भी टैक्स लगाया गया है। उन्होंने कहा, कि "ज्यादातर बार आप उड़ान रद्द होने के बारे में सुनते हैं, इसका कारण पायलटों की कमी है।"

Pakistan Pilot Crisis

अरबों के घाटे में है एयरलाइंस

एयरलाइंस पर सीनेट की स्थायी समिति की बैठक संसद भवन में हो रही थी, जिसकी अध्यक्षता इसके अध्यक्ष सीनेटर हिदायतुल्ला कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, सीनेट की बैठक के दौरान एयरलाइन सेक्टर की बदहाल व्यवस्था को लेकर सीनेटर्स के बीच भी बहसबाजी हुई है और पैनल के एक सदस्य और सीनेटर मोहसिन अज़ीज़ ने पाकिस्तान एयरलाइन के सीईओ से पूछा, कि क्या उनके जीवनकाल में कभी भी पाकिस्तानी एयरलाइंस फायदे में जाए पाएगी? जिसको लेकर पीआईए के सीईओ एयर वाइस मार्शल मुहम्मद आमिर हयात ने जवाब दिया, कि नेशनल एयरलाइन ऑपरेशनल लाभ कमा रहा है। लेकिन, जब सीनेटर अजीज ने उनसे पूछा, कि वे पैनल को एयरलाइन के पूरे लाभ के बारे में बताएं, न कि केवल सिर्फ इसके ऑपरेशनल लाभ के बारे में। उन्होंने पूछा, कि ''हर साल अरबों रुपये का घाटा कहां से आता है?'' जिसपर पाकिस्तान एयरलाइन के सीईओ ने एक बार फिर से पायलटों के मुद्दे पर बात करनी शुरू दी। उन्होंने कहा, कि अभी तक 20 पायलट इस्तीफा देकर दूसरे देशों के एयरलाइन के सााथ जु़ड़ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा, कि पाकिस्तान में 141 पायलट्स के लाइसेंस संदिग्ध थे, जिनमें से 69 पायलट के लाइसेंस को मंजूरी दे दी गई है।

Recommended Video

    India में Pakistan Government का Twitter Account किया ब्लॉक, ये है वजह | वनइंडिया हिंदी

    पाकिस्तान में फर्जी लाइसेंस वाले पायलट्स

    आपको बता दें, कि पाकिस्तान में इसके अलावा भारी संख्या में फर्जी लाइसेंस वाले पायलट्स भी हैं, जिसका खुलासा पिछले साल हुआ था। सीएए डीजी ने पैनल को बताया कि फर्जी लाइसेंस हासिल करने वालों और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पाकिस्तान के पूर्व विमानन मंत्री गुलाम सरवर खान ने नेशनल असेंबली के पटल पर दावा किया था, कि पीआईए के 40% पायलटों के पास संदिग्ध लाइसेंस थे। 22 मई, 2020 को कराची में एक घातक विमान दुर्घटना के मद्देनजर मंत्री का बयान आया, जिसके बाद यूरोप, यूके और यूएस ने पाकिस्तानी एयरलाइंस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे। इसके अलावा, बानो ने कहा, कि पीआईए के पायलट अपने तय समय से ज्यादा काम कर रहे थे और यह खतरनाक था। इसके अलावा, जो सही डिग्री वाले पायलट्स हैं, उनका काफी वेतन टैक्स में काट लिया जाता है और पाकिस्तानी एयरलाइन पहले ही अरबों रुपये के घाटे में चल रहा है, लिहाजा पायलट्स को अब पाकिस्तान में अपना भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+