ईरान ने शुरू की पाकिस्‍तान के जासूसी मामले की जांच

तेहरान। पिछले दिनों पाकिस्‍तान ने दावा किया है कि उसने भारत की इंटेलीजेंस एजेंसी रॉ के एजेंट कुलभुषण जाधव को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब ईरान भी शामिल हो गया है। ईरान ने पाक से दो टूक कह दिया है कि इस मामले को ईरान से जोड़ना बंद करें।

kulbhushan-jadhav-iran-pakistan-india

साथ ही उसने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि क्‍या वाकई इंडियन नेवी ऑफिसर बताए जा रहे जाधव ने गैरकानूनी तरीके से सीमा पार की थी या उसे कभी ईरान से पकड़ा गया था।

जासूस के मामले को ईरान ने बताया अफवाह

जाधव को पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान से पकड़ा गया था। ईरान के टॉप सोर्सेज का कहना है कि इस मामले की जांच हो रही है कि क्या जाधव ने अवैध तरीके से पाकिस्तान में प्रवेश किया था।इसकी जानकारी पाकिस्‍तान को भी दे दी गई है।

तो डिफेंस एकेडमी से वर्ष 1987 के पास आउट हैं जाधव!

जब से जाधव को पकड़ा गया था तब से ही पाक यह कहता आ रहा है कि उसने पाक में दाखिल होने के लिए अवैध तरीके का प्रयोग किया था। जाधव पर पाकिस्तान ने बलूचिस्‍तान में विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है।

पाक ने अपनी बात को साबित करने के लिए पिछले दिनों एक वीडियो भी जारी किया था। इस वीडियो में जाधव कह रहे है कि वह इंडियन नेवी के ऑफिसर हैं।

वहीं भारत सरकार का कहना है कि जाधव एक बिजनेसमैन हैं जिन्‍हें गलत तरीकेसे पकड़ा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+