सिंधु-जल समझौताः भारत आएगा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल, इस मुद्दे पर होगी बात
पाकिस्तान का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को भारत पहुंचेगा। इस दौरान दोनों पक्ष सिंधु जल समझौते की प्रमुख परियोजनाओं पर चर्चा करने करेंगे।
नई दिल्ली, 28 मईः पाकिस्तान का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को भारत पहुंचेगा। इस दौरान दोनों पक्ष सिंधु जल समझौते की प्रमुख परियोजनाओं पर चर्चा करने करेंगे। इस बैठक के दौरान दोनों पक्ष बाढ़ की अग्रिम सूचना और सिंधु जल के स्थायी आयोग की वार्षिक रिपोर्ट पर भी चर्चा कर सकते हैं। वहीं, दोनों देशों के बीच 1,000 मेगावाट क्षमता की पाकुल दुल पनबिजली योजना पर भी बात हो सकती है।

पाकिस्तान के सिंधु जल आयुक्त सैयद मेहर अली शाह ने बताया कि दोनों देशों के बीच यह 118वीं द्विपक्षीय बैठक होगी। इससे पहले भारत-पाकिस्तान के बीच 2022 में ही 2 से 4 मार्च तक तीन दिवसीय वार्ता हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल ऐसी किसी भी जलविद्युत परियोजना का दौरा नहीं करेगा, जिसका निर्माण झेलम व चिनाब जैसी नदियों पर किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल वाघा बॉर्डर के रास्ते से भारत आएगा जहां दोनों देश पीसीआईडब्ल्यू का आयोजन करेंगे। एक जून को यह दल पाकिस्तान वापस लौट जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications