अपने वतन वापस लौटेगी 'अफगान गर्ल' शरबत गुला

नेशनल जियोग्राफिक के कवर पेज से मशहूर हुई शरबत गुला पर खत्‍म हुए केस अब लौटेंगी वापस अफगानिस्‍तान

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान नेशनल जियोग्राफिक के कवर पेज पर छाई मशहूर अफगान गर्ल शरबत गुला को अगले हफ्ते अफगानिस्‍तान वापस भेजेगी। शरबत गुला वर्ष 1985 में नेशनल जियोग्राफिक के कवर पेज पर आई थी और तब से ही वह पूरी दुनिया में मशहूर हो गई थी।

afghan-girl-pakistan-sharabat-gula.jpg

कुछ दिनों की सजा काटने के बाद उन्‍हें उनके मुल्‍क वापस भेजा जाएगा। आपको बता दें कि शरबत को पाक में में फर्जी दस्‍तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उन्‍हें 15 दिनों की सजा सुनाई गई थी। शरबत के वकील ने इस बारे में जानकारी दी थी।

वहीं पाक में अफगानिस्‍तान के राजदूत डॉक्‍टर उमर जखिलवाल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि उन्‍हें यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि शरबत गुला सभी कानूनी पचड़ों से बाहर आ चुकी हैं। वह जल्‍द ही शरणार्थी की जिंदगी से भी आजादी होंगी और सोमवार को अपने वतन वापस लौटेंगी।

शरबत को 23 अक्‍टूबर को पेशावर में गिरफ्तार किया गया था। दो वर्षों तक चली जांच के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी। कोर्ट में शरबत ने सभी आरोप स्वीकार कर लिए थे और उन पर 1100 डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+