अपने कबूलनामे पर 12 घंटे भी नहीं टिक सका पाकिस्तान, अब बोला- हमारे यहां नहीं है दाऊद
नई दिल्ली। शनिवार को पाकिस्तान ने माना कि मुंबई ब्लास्ट का मुख्य आरोपी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम उसके देश में ही है। यह खबर खुद पाकिस्तान के हवाले से दी गई थी। इतना ही नहीं पड़ोसी देश ने ये भी माना था कि दाऊद न सिर्फ पाकिस्तान में रहता है, बल्कि उसके खिलाफ कार्रवाई भी की है। लेकिन हर बार की तरह पाकिस्तान फिर अपनी बातों से पलट गया। वहां के विदेश मंत्रालय ने अब इस खबर को खारिज कर दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि भारतीय मीडिया में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने अपनी जमीन पर कुछ सूचीबद्ध व्यक्तियों (दाऊद इब्राहिम) की उपस्थिति को स्वीकार किया है।

Recommended Video
यह दावा निराधार और भ्रामक है। इसके अलावा उसने इस बात को भी खारिज कर दिया कि पाकिस्तान इन लोगों पर नए प्रतिबंध लगा रहा है। इससे पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी वित्त पोषण पर निगरानी रखने वाली संस्था वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की ग्रे लिस्ट से बाहर होने की कोशिशों के तहत अपने यहां पर इस तरह की बड़ी कार्रवाई की है। उसने 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहिम समेत उनके आकाओं पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाये हैं।
खबर के अनुसार इन आतंकी संगठनों और उनके आकाओं की सभी संपत्तियों को जब्त करने और बैंक खातों को सील करने के आदेश दिए हैं। पेरिस स्थित एफएटीएफ ने जून, 2018 में पाकिस्तान को 'ग्रे लिस्ट में डाला था और इस्लामाबाद को 2019 के अंत तक कार्ययोजना लागू करने को कहा था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस समय सीमा बढ़ा दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications