पाकिस्तान के रक्षामंत्री बोले- अमेरिका हमें समझा रहा भारत से कोई खतरा नहीं
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। रक्षामंत्री खुर्रम दस्तगीर खान ने कहा है कि अमेरिका हमें ये समझाने की कोशिश कर रहा है कि भारत उसके लिए कोई खतरा नहीं है, ऐसे में इस्लामाबाद को नई दिल्ली की ओर अपना रणनीतिक रुख बदलना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि अब समय अमेरिका के साथ विनम्र तरीके से बातचीत का है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
आतंकवाद के मुद्दे पर जिस तरह से अमेरिका ने पाकिस्तान को फटकार लगाई, इतना ही नहीं ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सुरक्षा मदद को रोक दिया इसके बाद पाकिस्तान के रुख में बदलाव आया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान ने कहा कि यह समय अमेरिका के साथ कड़े लहजे में बातचीत का नहीं है। ताजा हालात में जरूरी है कि सभी मसलों पर बैठकर बातचीत की जाए, जिससे इस्लामाबाद और वॉशिंगटन के बीच जो भी गलतफहमी हुई हैं उन्हें दूर किया जा सके।

नेशनल असेंबली में रक्षा मंत्री ने दिया बयान
डॉन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के रक्षा मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान ने नेशनल असेंबली में सोमवार को पाकिस्तान सरकार की विदेश नीति की स्थिति और सुरक्षा हालात पर नीतिगत बयान दिया। इस दौरान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अमेरिका ने एलओसी और वर्किंग बाउंड्री पर भारत के आक्रामक रुख को उतनी गंभीरता से नहीं लिया, जिसकी जरूरत थी।

क्या कहा पाक रक्षा मंत्री ने...
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान और अमेरिका बैठक करें और सभी जरूरी मुद्दों पर चर्चा करें। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि अमेरिका हमें ये समझाने कोशिश कर रहा है कि भारत उनके लिए कोई खतरा नहीं है। हालांकि उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि सच यही है। भारत की क्षमता और इरादा दोनों में ही आज पाकिस्तान के प्रति शत्रुता नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications