दिवालिएपन की हालत में भी जंग से मोहभंग नहीं.. पाकिस्तान ने 13% बढ़ाया रक्षा बजट, जानें कहां, कितना करेगा खर्च?

पाकिस्तान के ऊपर इस महीने डिफॉल्ट होने का खतरा मंडरा रहा है और शुक्रवार को पेश किए गये बजट के बाद बड़ा सवाल ये है, कि क्या पाकिस्तान को IMF से बेलऑउट पैकेज मिल पाएगा।

Pakistan Defense Budget

Pakistan Defense Budget: पाकिस्तान में शुक्रवार को देश का बजट पेश किया गया है और रिपोर्ट है, कि शहबाज सरकार के बजट से इंटरनेशनल मॉनेट्री फंड यानि आईएमएफ खुश नहीं है, लिहाजा अब पूरी संभावना है, कि पाकिस्तान इस महीने डिफॉल्ट कर जाएगा।

लेकिन, खस्ता हालातों के बावजूद भी पाकिस्तान का जंग से मोहभंग नहीं हुआ है और शहबाज के वित्त मंत्री इशाक डार ने देश के रक्षा बजट में 15.5 प्रतिशत की वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा है।

पाकिस्तान सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 में रक्षा पर 1.804 लाख करोड़ रुपये (पाकिस्तानी रुपये) खर्च करने का लक्ष्य है, जो पिछले साल के संशोधित आवंटन से करीब 13 फीसदी ज्यादा है।

रक्षा बजट का ब्रेकडाउन

पाकिस्तान सरकार की तरफ से जो देश का रक्षा बजट पेश किया गया है, वो उसकी कुल जीडीपी का 1.7 प्रतिशत है, जबकि अगले वित्त वर्ष के लिए सरकार ने जो अपने खर्च का लक्ष्य रखा है, उसका 12.5 प्रतिशत है।

पिछले साल रक्षा मामलों और सेवाओं के लिए पाकिस्तान ने 1.57 ट्रिलियन रुपये आवंटित किए गए थे, जिसे बाद में संशोधित कर 1.59 ट्रिलियन रुपये कर दिया गया था।

लेकिन, अब अगले वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जो पाकिस्तान सरकार ने बजट पेश किया है, उसका ब्रेकडाउन करने से पता चलता है, कि सेना को, हमेशा की तरह, कुल बजट का 824.6 अरब रुपये का बड़ा हिस्सा मिला है। इसके बाद पाकिस्तान वायु सेना को 368.5 अरब रुपये और पाकिस्तान नौसेना को 188.2 अरब रुपये देने का प्रस्ताव रखा गया है। (ये आंकड़े पाकिस्तानी रुपये में है)

इसी तरह, रक्षा बजट में रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों के पेंशन में 26 प्रतिशत का इजाफा किया गया है और पेंशन के लिए 563 अरब रुपये जारी करने का प्रस्ताव रखा गया है, जबकि मौजूदा वित्तवर्ष के लिए ये आंकड़ा 446 अरब रुपये था।

सेना की पेंशन, हालांकि, रक्षा सेवाओं के लिए बने बजट में शामिल नहीं है, जबकि अन्य रक्षा संबंधी खरीद और रणनीतिक कार्यक्रम बजट में शामिल नहीं हैं, जिसमें रणनीतिक परमाणु शस्त्रागार के लिए बजट भी शामिल है।

सेना की पेंशन, हालांकि, रक्षा सेवाओं के लिए बने बजट में शामिल नहीं है, जबकि अन्य रक्षा संबंधी खरीद और रणनीतिक कार्यक्रम भी बजट में शामिल नहीं हैं, जिसमें रणनीतिक परमाणु शस्त्रागार के लिए बजट भी शामिल है।

रक्षा बजट के विवरण के अनुसार, डिफेंस एडमिनिस्ट्रेशन के लिए 5.4 अरब रुपये, कर्मचारियों से संबंधित खर्चों के लिए 705 अरब रुपये, ऑपरेटिंग व्यय के लिए 442 अरब रुपये, भौतिक संपत्तियों के लिए 461 अरब रुपये और सिविल कार्यों के लिए 195 अरब रुपये आवंटित किए गए हैं।

पाकिस्तान का कुल बजट कैसा है?

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 14.46 लाख करोड़ रुपये के बजट को अनबॉक्स किया है, जिसमें "कोई नया टैक्स नहीं" लगाया गया है।

पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने नये वित्तीय वर्ष के लिए देश की आर्थिक वृद्धि की दर 3.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद जताई है, लेकिन इस बजट के साथ ही आईएमएफ से बेलऑउट पैकेज मिलने की उम्मीद भी काफी कम हो गई है।

पाकिस्तान ने आईएमएफ के साथ अपना बजट शेयर किया है, और वित्त मंत्री का मानना है, कि बजट को देखने के बाद आईएमएफ के पास कोई सवाल नहीं होगा, क्योंकि सरकार ने आईएमएफ के कार्यक्रम के मुताबिक ही बजट तैयार किया है।

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार के इस कार्यकाल का दूसरा और अंतिम बजट था और इस साल अक्टूबर महीने में पाकिस्तान में चुनाव भी होने वाले हैं, लेकिन आईएमएफ की कठिन शर्तों को देखते हुए लोकलुभावन बजट की उम्मीद भी नहीं थी और वित्तमंत्री इशाक डर ने भी माना, कि इस बजट को चुनावी बजट के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने एक जिम्मेदार बजट तैयार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+