बाप के उम्र के बस ड्राइवर से हुआ प्यार, चलती गाड़ी में लड़की ने किया प्रपोज...एक अजीब लव स्टोरी

पाकिस्तान में पिता की उम्र के बस ड्राइवर से एक लड़की को प्यार हुआ है। सबसे दिलचस्प बात ये है, कि लड़की ने ही बस ड्राइवर को प्रपोज किया।

Pakistan Bus Driver Love Story: कहावत बहुत पुरानी है, कि प्यार अंधा होता है, लेकिन आज कल के लैला मजनू इस कहावत को बार बार चरितार्थ करते रहते हैं। ये लव स्टोरी पाकिस्तान की है, जहां बाप की उम्र के बस ड्राइवर से प्यार होने के बाद ना सिर्फ लड़की ने उसे प्रपोज किया, बल्कि दोनों ने शादी भी कर ली।

बस ड्राइवर से हुआ प्यार

बस ड्राइवर से हुआ प्यार

पाकिस्तान के एक यूट्यूबर सैयद बासिल अली ने इस कपल के लव स्टोरी को दुनिया के सामने लाया है और अब इनके प्यार के चर्चे पाकिस्तान होते हुए भारत तक पहुंच गया है। पाकिस्तान ये आई ये लव स्टोरी इन दिनों भारत में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी शहर लाहौर की है, जहां बस ड्राइवर और एक कम उम्र लड़की ने शादी कर ली है। सैयद बासिल अली ने इस कपल का इंटरव्यू लिया है, जिससे पता चलता है, कि बस ड्राइवर की उम्र 50 साल है और लड़की की उम्र महज 24 साल है।

सफर में हुआ प्यार

सफर में हुआ प्यार

लड़की का नाम शहजादी और बस ड्राइवर का नाम सादिक है और यूट्यूब चैनल से बात करते हुए लड़की शहजादी ने कहा कि, वो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की रहने वाली है और वो चन्नू से लाहौर तक बस से यात्रा करती थी, जिसके ड्राइवर साजिक थे। लड़की शहजादी ने कहा कि, साजिक के बस चलाने का अंदाज का उसे काफी पसंद आता था। इंटरव्यू में शहजादी ने बताया कि, वह पंजाब प्रांत के मिया छन्नू से लाहौर जाया करती थीं और जिस बस में सफर करती थीं उसका ड्राइवर सादिक था। शहजादी को सादिक की गाड़ी चलाने से लेकर उसके उठने-बैठने तक, सब कुछ अच्छा लगता था और साजिक की अदाओं पर वो फिदा होने लगी थी। शहजादी ने कहा कि, उसका सफर हर दिन सबसे आखिर में आता था, इसीलिए वो सबसे आखिर में उतरती थी और इस दौरान सादिक बस में पुराने गाने बजाया करता था। शहजादी ने कहा कि, धीरे धीरे उन दोनों को प्यार हो गया।

शहजादी ने किया प्रपोज

शहजादी ने किया प्रपोज

इंटरव्यू के दौरान शहजादी ने बताया कि, उसने कई दिनों के बाद आखिरकार बस ड्राइवर यानी सादिक से अपने प्यार का इजहार करने की हिम्मत जुटा ही ली और सबसे दिलचस्प बात ये हुई, कि सादिक ने भी उसके प्यार को फौरन कुबूल कर लिया। दोनों का इश्क परवान चढ़ा और फिर साजिक और शहजादी ने शादी करने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाई। हालांकि, दोनों के बीच के उम्र में 26 सालों का फासला था, फिर भी शहजादी ने कहा कि, उसे सादिक की उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि वो उससे प्यार करती है। शहजादी ने कहा कि, हालांकि अब वो बस में हक से फ्रंट सीट पर बैठती है, लेकिन पहले वो सादिक को देखने के लिए एडवांस में फ्रंट सीट बुक करवाया करती थी, ताकि उसका दीदार होता रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+