Pakistan Blocks X: पाकिस्तान ने एलन मस्क को दिया बड़ा झटका, X को किया बैन, आखिर क्या है वजह?

पाकिस्तान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X( पुराना नाम ट्विटर) को बैन कर दिया है। पाकिस्तान सरकार द्वारा सुरक्षा चिताओं का हवाला देते हुए फरवरी में ही X के बैन को लेकर लेकर आदेश दिया गया था, लेकिन आज इसे आधिकारिक रूप से बैन को कन्फर्म कर दिया है।

शहबाज सरकार ने X को ब्लॉक करते हुए कहा था कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। सरकार के आदेश के बाद पाकिस्तान में लोग X का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि सरकार के इस आदेश पर सिंध हाई कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। हाई कोर्ट ने एक सप्ताह के भीतर एक्स पर से ये बैन हटाने का निर्देश दिया है।

pakistan-banned-twitter

सिंध हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अकील अहमद अब्बासी ने जर्रार खुहरो, जिब्रान नासिर और अन्य द्वारा दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा, "आप तुच्छ चीजों को बंद करके क्या हासिल कर रहे हैं... दुनिया को हम पर हंसना चाहिए।"

मुख्य न्यायाधीश ने कहा, "आखिरकार, ऐसा लगता है कि X को निलंबित करने का कोई उचित कारण नहीं बताया गया है।" उन्होंने कहा कि अगर आंतरिक मंत्रालय 17 फरवरी को जारी किए गए निर्देशों को वापस नहीं लेता है तो अदालत अपने आदेश जारी करेगी।

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने पहले अदालत को सूचित किया था कि उन्हें एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, पर प्रतिबंध लगाना पड़ा, क्योंकि माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म 'सरकार के वैध निर्देशों का पालन करने में विफल' रहा था। पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा था कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा कर रहा है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव थे। इस दौरान पाकिस्तान सरकार द्वारा कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया गया था। वोटिंग वाले दिन पाकिस्तान में पूरा दिन इंटरनेट सर्विस को भी बंद कर दिया गया था। हालांकि, चुनाव के बाद कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वापस वैसे ही काम करने लगे। लेकिन यूजर्स X को एक्सेस नहीं कर पा रहे थे।

इसके बाद X के उपयोगकर्ताओं ने फरवरी के मध्य से पाकिस्तान में इसके इस्तेमाल में आ रही समस्याओं की शिकायत की थी, लेकिन सरकार की तरफ से इसको लेकर किसी भी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी।

सरकार ने क्यों लगाया प्रतिबंध?

आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इमरान खान समर्थकों का एक बड़ा वर्ग सक्रिय है जो अपने मुद्दों को लेकर बेहद मुखरता और आक्रमकता से अपनी बात रखते हैं। पाकिस्तान में इमरान खान को जेल भेजने के बाद एक्स पर लोगों ने पाकिस्तान सरकार, नवाज शरीफ और न्यायायल की खूब आलोचना की थी।

इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने इन एकाउंट्स पर बैन लगाने के लिए एक्स को आदेश दिया था, लेकिन सोशल मीडिया कंपनी ने इस संबंध में कोई ठोस एक्शन नहीं लिया। ऐसा माना जाता है कि इसी कारण सरकार ने एक्स पर प्रतिबंध लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+