पाकिस्तान बना सबसे ज्यादा लोगों को फांसी देने वाला पांचवां देश

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने साल 2014 में मौज की सजा देने से पाबंदी को हटा दिया है। उसके बाद से लेकर अब तक पाकिस्तान में कुल 465 कैदियों को फांसी दी जा चुकी है। इसी के साथ पाकिस्तान दुनिया का पांचवां ऐसा देश बन गया है, जिसने सबसे अधिक लोगों को फांसी दी है। इस बात की पुष्टि की है कैदियों के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक संगठन ने।

पाकिस्तान बना सबसे ज्यादा लोगों को फांसी देने वाला पांचवां देश

वहीं दूसरी ओर जस्टिस प्रोजेक्ट पाकिस्तान (जीपीपी) ने एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया है कि फांसी की सजा देने के बावजूद अपराध पर लगाम नहीं लगाई जा रही है। दावा किया गया है कि फांसी की सजा को एक राजनीतिक औजार की तरह खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। जेलों में भीड़ बहुत अधिक बढ़ जाने पर भी फांसी की सजा को समाधान के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अधिक संख्या में फांसी ने पाकिस्तान को सबसे अधिक फांसी देने वाला पांचवां देश बना दिया है।

इस लिस्ट में सबसे ऊपर चीन है, जिसके बाद ईरान, सऊदी अरब और इराक हैं। इन चारों के बाद पाकिस्तान पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। महज ढाई साल के अंदर ही पाकिस्तान ने कुल 465 कैदियों को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं रिपोर्ट का दावा है कि पाकिस्तान सरकार फांसी से प्रतिबंध हटाने को उचित ठहराते हुए कहती है कि आतंकवाद से लड़ने के लिए यह जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+