Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pakistan: गिलगित-बाल्टिस्तान में हिमस्खलन, 11 लोगों की मौत, 25 घायल रेस्क्यू में जुटी पाक सेना

अधिकारियों ने बताया कि पूरे अभियान पर करीब से नजर रखी जा रही है। साथ ही अस्तोर जिला मुख्यालय अस्पताल और स्कार्दू सैन्य अस्पताल में इमरजेंसी लागू कर दी गई है।

avalanche in Pakistan

पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में शनिवार को हिमस्खलन की घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में 25 अन्य घायल हो गए हैं। मारे गए सभी लोग खानाबदोश जनजाति से आते हैं।

स्थानीय पुलिस ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि पहाड़ी क्षेत्र के अस्तोर जिले के शंटर टॉप इलाके में आई इस आपदा में 4 महिलाएं और चार साल का एक बच्चा भी शामिल है।

पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया और बाद में पाकिस्तानी सेना के जवान भी अभियान में शामिल हो गए।

गिलगित-बाल्टिस्तान के प्रमुख सचिव मोहिउद्दीन वानी ने हिमस्खलन की घटना की पुष्टि की और कहा कि प्रभावित क्षेत्र में बचाव दल काम कर रहे हैं।

क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक तुफैल मीर ने कहा कि दुर्गम इलाका होने के कारण बचाव दल को प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद खान ने हिमस्खलन में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश भी दिया।

सीएम खालिद खुर्शीद ने गिलगित बाल्टिस्तान आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंतरिक सचिव, महानिदेशक और अन्य अधिकारियों से घटना की तुरंत जांच करने को कहा है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक ट्वीट में हिमस्खलन में कीमती जानों के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के कारण पाकिस्तान में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

शहबाज शरीफ ने अपने ट्वीट में कहा कि, "पाकिस्तान जैसे विकासशील देशों को इन हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए पूरी दुनिया को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+