VIDEO: इमरान समर्थकों ने 'ऑटोमेटिक चप्पल मार मशीन' का किया आविष्कार, दनादन चप्पल खा रहे शहबाज!

इमरान खान की एक रैली के दौरान उनके समर्थकों ने इस 'ऑटोमेटिक चप्पल मार मशीन' को पेश किया है और इस वीडियो में पाकिस्तान की मौजूदा राजनीति के तीन बड़े चेहरे दिखाई दे रहे हैं।

इस्लामाबाद, अगस्त 20: हालांकि, भारत से अलग होने के साथ ही पाकिस्तान की राजनीति का रसातल में जाना शुरू हो गया था, लेकिन दिनों दिन पाकिस्तान की राजनीति का स्तर गिरता ही जा रहा है और पाकिस्तान की सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए हर स्तर को पार कर रहे हैं। इसमें इमरान खान की पार्टी सबसे आगे है और अब इमरान खान के समर्थकों ने 'ऑटोमेटिक चप्पल मार मशीन' का आविष्कार किया है, जिससे विपक्ष के तीन टॉप नेताओं के मुंह पर दे-दनादन चप्पलों की बरसात होती रहेगी।

'ऑटोमेटिक चप्पल मार मशीन'

'ऑटोमेटिक चप्पल मार मशीन'

पाकिस्तान के राजनेताओं के पास राजनीति की न्यूनतम मर्यादा भी नहीं बची है और बात अगर इमरान खान और उनकी पार्टी की करें, तो वो गालीबाज राजनीति के कुख्यात चेहरा कहे जा सकते हैं। जब इमरान खान प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने विपक्षी नेताओं को अलग अलग नामों से पुकारना शुरू कर दिया है और पीडीएम के नेमा मौलाना फजलुर रहमान को तो इमरान खान हालिया समय तक 'डीजल' कहकर संबोधित करते थे। वहीं, नवाज शरीफ और उनके भाई शहबाज शरीफ की बखिया उधेड़ने में इमरान खान ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। हालांकि, इमरान खान के सत्ता से बाहर निकलने के बाद शहबाज शरीफ उसका 'बदला' भी ले रहे हैं और खुद इमरान खान पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है और उनके कई करीबी समर्थक गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें शहबाज गिल और उनके करीबी पत्रकार और उनके हमनाम इमरान खान भी शामिल हैं, जिन्हें जेल के अंदर खूब पीटा गया है। जिसके बाद अब इमरान खान के समर्थक अब 'ऑटोमेटिक चप्पल मार मशीन' लेकर आए हैं।

दे-दनादन चप्पलों की बारिश

इमरान खान की एक रैली के दौरान उनके समर्थकों ने इस 'ऑटोमेटिक चप्पल मार मशीन' को पेश किया है और इस वीडियो में पाकिस्तान की मौजूदा राजनीति के तीन बड़े चेहरे दिखाई दे रहे हैं। एक चेहरा मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का है, तो बीच में पीडीएम नेता मौलाना फजलुर रहमान हैं और तीसरा चेहरा पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के पिता और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का है। फिलहाल, शहबाज शरीफ की सरकार इन्हीं दोनों नेताओं के समर्थन से चल रही है, लिहाजा इमरान खान के समर्थक तीनों की तस्वीरों की भरपूट कुटाई करते दिख रहे हैं। इनकी तस्वीरों के साथ इस मशीन को खास डिजाइन में तैयार किया गया है और एक रस्सी के सहारे चप्पलों लगे डंडे से तीनों की तस्वीरों के मुंह को पीटा जा रहा है। इमरान की रैली से निकला ये वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है और लोग लगातार इस वीडियो पर अलग अलग कॉमेंट्स कर रहे हैं।

वायरल वीडियो पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं

एक ट्वीटर यूजर ने लिखा है, कि ये मशीन पाकिस्तान के पहले औद्योगीकरण की गवाही दे रही है, जिसका नाम 'ऑटोमेटिक लानत मशीन' है। ये पाकिस्तान का एक वास्तविक आविष्कार है, जिसे पूरी दुनिया को स्वीकार करना चाहिए। वहीं, एजे नाम के एक ट्वीटर यूजर ने लिखा है, कि 'ये पाकिस्तान का अब तक का बेस्ट इनोवेशन है।' वहीं, गिरिश नाम के एक ट्वीटर यूजर ने लिखा है, कि ये पाकिस्तान का एक महान आविष्कार है। वहीं, आरूषी नाम की एक ट्वीटर यूजर ने प्रतिक्रिया दी है, कि फेल हो चुके मुल्क पाकिस्तान से हम और उम्मीद ही क्या कर सकते हैं। ये बेवकूफ लोग हमारा मनोरंजन करने में कभी भी फेल नहीं होते हैं। वहीं, इमरान समर्थकों का ये वीडियो #AutomaticLaanatMachine के नाम से ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+