काबुल हमला: मिलिट्री एकेडमी पर अटैक के पीछे पाकिस्तान की करतूत, आतंकियों को उपलब्ध कराई सामग्री

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के मिलिट्री एकेडमी पर हुए आतंकी हमले के पिछे पाकिस्तान की करतूत सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह जो हमलावरों अकेडमी में घुसे थे, उन्हें पाकिस्तान आर्मी ने सामग्री उपलब्ध कराई थी। अकेडमी पर अटैक करने के लिए पाकिस्तानी आर्मी ने लशकर-ए-तैयबा और अन्य आतंकी संगठनों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। काबुल की मिलिट्री अकेडमी में हुए आतंकी हमले में 5 जवानों की मौत और 10 घायल हुए है। काबुल में पिछले दो सप्ताह में यह तीसरा बडा आतंकी हमला है।

पाक आर्मी ने आतंकियों को नाइट विजन चश्मे उपलब्ध कराए

पाक आर्मी ने आतंकियों को नाइट विजन चश्मे उपलब्ध कराए

काबुल के मिलिट्री एकेडमी में हुए आतंकी हमले के बाद अफगान डिप्लोमेट माजीद करर ने पाकिस्तान को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि कश्मीर और अफगानिस्तान में दहशत फैलाने के लिए पाक आर्मी आतंकी संगठनों को हथियार मुहैया करवा रही है। करर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अफगान नेशनल अकेडमी के हमलावर तालिबान से जो नाइट विजन चश्मे मिले हैं, वे पाकिस्तान आर्मी के ही है। पाकिस्तान आर्मी ने इन चश्मों को ब्रिटिश कंपनी से खरीदकर अफगानिस्तान में तालिबान को और कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा को सप्लाई किए है।'

फिर दहला काबुल

फिर दहला काबुल

पिछले सप्ताह 27 जनवरी को दर्दनाक आतंकी हमले के बाद, काबुल में सोमवार सुबह मार्शल फहिम नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पर आतंकियों ने अटैक किया है। इस हमले में अफगान आर्मी के 5 जवान की मौत और 10 अन्य लोगों घायल हुए हैं। अफगान सरकार के मुताबिक, इस अटैक में तीन हमलावरों को मार गिराया गया है और एक को जिंदा गिरफ्तार कर लिया गया है। बीबीसी के मुताबिक, आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

दो सप्ताह में तीसरा आतंकी हमला

दो सप्ताह में तीसरा आतंकी हमला

इस महीने आतंकियों ने काबुल में पहले इंटरकॉन्टिनेंटल होटल को निशाना बनाया था, जिसमें 22 लोगों की जान गई थी। उसके बाद काबुल की व्यस्त सड़क पर एंबुलेंस में विस्फोट किया, जिसमें 103 लोगों की मौत और 155 से ज्यादा जख्मी और फिर आतंकियों ने 29 जनवरी को मिलिट्री एकेडमी पर अटैक कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+