कुर्सी के चक्कर में पाकिस्तान पर आ जाता ये 'संकट'! पूर्व पीएम इमरान ने इस्तीफे से पहले रची थी कौन सी कहानी?

नई दिल्ली, 10 अप्रैल। पाकिस्तान (Pakistan) में सत्ता से पीटीआई सरकार (PTI GOvernment) के बेदखन होने के साथ ही राजनीतिक संकट का समाप्त हो रहा है। पिछले कई दिनों से सियासी घमासान के बीच विपक्ष को मात देने में पीटीआई प्रमुख इमरान खान के कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक उन्होंने सेना प्रमुख (Pakistan Army Chief) जनरल बाजवा को हटाने तक की पूरी पटकथा लिख डाली थी। लेकिन रक्षा मंत्रालय जब तक इसे गंभीरता से लेता पीटीआई सरकार गिर चुकी थी।

Imran Khan

एक रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि शनिवार रात अपनी सत्ता गवांने से पहले शनिवार को पाकिस्तान को इमरान खान ने देश के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को बर्खास्त करने की कोशिश की थी। जबकि पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने इससे संबंधित कोई नोटिस जारी नहीं किया। अगर ऐसा होता तो राजनीतिक संकट के साथ पाकिस्तान एक और बुरे संकट में फंस जाता।

वहीं पाकिस्तान सेना ने अब इमरान खान द्वारा जनरल बाजवा को बर्खास्त करने के आदेश की रिपोर्ट को खारिज कर दी है। इससे पहले एक रिपोर्ट में यह गया था कि इमरान ने एक वरिष्ठ अधिकारी को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है। हलांकि रिपोर्ट जनरल बाजवा का नाम नहीं लिया गया था। लेकिन इस पर पाकिस्तान का रक्षा मंत्रालय बर्खास्तगी से संबंधित आधिकारिक नोटिस नहीं जारी कर पाया।

पाकिस्तान नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के बाद इमरान की सरकार गिर गई। इमरान सरकार गिरने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। शहबाज शरीफ को पाकिस्तान नेशनल असेंबली में अपना संयुक्त नेता चुन लिया है। इस पर शहबाज शरीफ ने सभी को धन्यवाद दिया है। वहीं इमरान खान की पार्टी PTI ने शाह महमूद कुरैशी को विपक्ष के नेता के तौर पर आगे किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+