पाकिस्तानी सेना ने हवाई हमले में 35 आतंकियों को मार गिराया

तालिबानी आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की ओर से चलाए जा रहे 'जज्ब-ए-अजब' अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जिसमें दत्ताखेल इलाके के नजदीक शावल पहाड़ी क्षेत्र में हवाई हमले में आतंकियों के छह ठिकाने नष्ट कर दिए गए। वहीं, साथ ही उस इलाके से भाग रहे 35 आतंकियो को मार गिराया गया।
अब तक 480 आतंकी ढ़ेर
अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को यहां सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें 5 जवानों समेत 11 आतंकियों की मौत हो गी थी। जिसके बाद सेना ने हवाई हमलों के जरिए आतंकवादियों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी सेना के इस अभियान में अब तक 480 आतंकी मारे गए हैं। पाकिस्तान की सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान 15 जून को शुरू किया था।
इस अभियान के तहत अफगानिस्तान के बार्डर से सटे पांच गावों को भी सेना ने खाली करा दिया है। ऑपरेशन शुरु होने से पहले लगभग 20,000 लोगों ने गांव छोड़ा था। आतंकियों का ठिकाना इन्हीं इलाकों में है और यहीं से वे सारे आतंकी घटनाओं को अंजाम देते हैं।
पाकिस्तान ने काबुल से भी कई बार इन आतंकियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। लेकिन इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गी।


Click it and Unblock the Notifications
