Pakistan: पाकिस्तान में भी रुपये को बदलने का किया गया ऐलान, भारत की नोटबंदी से क्या सीखा सबक?
Pakistan Currency: भारत की तर्ज पर पाकिस्तान में भी नोटबंदी का ऐलान कर दिया गया है और पाकिस्तानी सेंट्रल बैंक ने घोषणा की है, कि वह नकदी की कमी वाले देश में नकली मुद्राओं के खतरे से निपटने के लिए एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स के साथ नए नोट पेश करेगा।
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गवर्नर जमील अहमद ने मीडिया को बताया है, कि करेंसी नोटों में एडवांस इंटरनेशनल सिक्योरिटी फीचर्स को शामिल किया जाएगा, जिसमें पाकिस्तानी मुद्रा को आधुनिक बनाने के लिए विशिष्ट सुरक्षा संख्या और डिजाइन शामिल होंगे।

पाकिस्तान में भी नोटबंदी का ऐलान
जमील अहमद ने यह भी कहा, कि नोट बदलने की ये प्रक्रिया धीरे-धीरे होगा, ताकि पाकिस्तान को व्यवधान और सार्वजनिक घबराहट की समस्याओं का सामना न करना पड़े, जैसा कि अतीत में कुछ अन्य देशों में देखा गया है।
हालांकि, कुछ वित्तीय विशेषज्ञों को आश्चर्य है, कि क्या नए मुद्रा नोटों की शुरूआत में नकली और काले धन बाजार से निपटने के लिए 5,000 रुपये या उच्च मूल्य वर्ग के नोटों का विमुद्रीकरण भी शामिल होगा या नहीं?
विशेषज्ञों के मुताबिक, नकदी की कमी से जूझ रही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था काले धन के अवैध उपयोग से काफी प्रभावित है, जो उच्च मूल्यवर्ग के नोटों के प्रचलन के कारण आसान है।
कैपिटल इन्वेस्टमेंट के सोहेल फारूक ने कहा, "पाकिस्तान की मौद्रिक प्रणाली की अखंडता सुनिश्चित करने के लिए यह सही कदम है, लेकिन क्या इसमें नोटबंदी भी शामिल होगी, यह देखना होगा।"
उन्होंने केंद्रीय बैंक को लेकर पुष्टि की कि बाजार में नकली नोटों का चलन बढ़ गया है। उन्होंने कहा, "अगर नए करेंसी नोट प्रसारित किए जाते हैं, तो इससे प्रचलन में विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी और व्यवसायों को भी विश्वास मिलेगा।"
एक अन्य बैंकर ने कहा कि केंद्रीय बैंक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नई मुद्रा के कार्यान्वयन के दौरान जनता और व्यवसायों को कोई परेशानी न हो।












Click it and Unblock the Notifications