पाकिस्तान का बहुत बड़ा U-Turn, अमेरिका को सैन्य अड्डा देने के लिए तैयार!
द डॉन के मुताबिक अमेरिका लगातार पाकिस्तान पर सैन्य अड्डा देने के लिए पाकिस्तान पर दवाब बना रहा है।
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद, जून 08: सैन्य अड्डा बनाने के नाम पर पाकिस्तान और अमेरिका के बीच रार काफी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है और पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि पाकिस्तान दो शक्तियों, अमेरिका और चीन के बीच में फंस गया है। पाकिस्तानी अखबार द डॉन के मुताबिक पाकिस्तान और अमेरिका के बीच सैन्य अड्डा को लेकर गतिरोध काफी ज्यादा बढ़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सैन्य अड्डा देने के नाम पर ना-नुकूर कर रहा है, जो अमेरिका को नागवार गुजर रहा है। रिपोर्ट आई है कि पाकिस्तान इनकार तो भले ही कर रहा है, लेकिन उसने सैन्य अड्डा देने के लिए अमेरिका के सामने कुछ शर्तें रख दी हैं और माना जा रहा है कि पाकिस्तान सैन्य अड्डा देने के लिए बहुत जल्द तैयार होने वाला है।

अमेरिका-पाकिस्तान में गतिरोध
द डॉन के मुताबिक अमेरिका लगातार पाकिस्तान पर सैन्य अड्डा देने के लिए पाकिस्तान पर दवाब बना रहा है। अमेरिका पाकिस्तान में सैन्य अड्डा चाहता है, ताकि वो पाकिस्तान से अफगानिस्तान पर नजर रख सके, लेकिन पाकिस्तान अमेरिका को इस बार सैन्य अड्डा नहीं देना चाहता है। ऐसे में एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि दोनों देशों के बीच काफी गतिरोध पैदा हो गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अमेरिका-पाकिस्तान के बीच विवाद काफी बढ़ गया है। दरअसल, अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए पाकिस्तान में स्थिति यूएस सैन्य बेस से लगातार ड्रोन हमले करता था, जिसके बाद 2011 में पाकिस्तान ने सैन्य अड्डा खाली करने के लिए कह दिया। लेकिन, अब जबकि अफगानिस्तान से अमेरिकी फौज निकल रही है, ऐसे में अमेरिका फिर से पाकिस्तान में सैन्य अड्डा बनाना चाहता है, लेकिन पाकिस्तान इस बार सैन्य अड्डा देने से मना कर रहा है।

पाकिस्तान-अमेरिका में बातचीत
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक सैन्य अड्डा को लेकर पाकिस्तान और अमेरिकी अधिकारियों के बीच कई बार बातचीत हुई है लेकिन बातचीत अब टकराव की स्थिति तक पहुंच चुका है। कुछ अमेरिकी अधिकारियों ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा है कि पाकिस्तान और अमेरिका में काफी गतिरोध बना हुआ है तो कुछ सीआई अधिकारियों को अभी भी उम्मीद है कि पाकिस्तान अपना सैन्य अड्डा अमेरिकियों के हवाले कर देगा। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक सीआईए डायरेक्टर विलियम जे बर्न्स ने कुछ दिन पहले अन-आधिकारिक पाकिस्तान का दौरा किया था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा और आईएसआई चीफ से मुलाकात की थी। इसके साथ ही अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने भी पाकिस्तानी सेना के प्रमुख से मुलाकात की थी और इस दौरान दोनों देशों के बीच अफगानिस्तान में शांति के साथ साथ सैन्य अड्डा को लेकर भी बात की गई है।

पाकिस्तान ने रखी शर्तें ?
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक पाकिस्तान ने सैन्य अड्डा देने को लेकर अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन पाकिस्तान की तरफ से ये भी कहा गया है कि अगर वो अमेरिका को सैन्य अड्डा देता है, तो अमेरिका को सुनिश्चित करना पड़ेगा कि पाकिस्तानी सैन्य अड्डे से अमेरिका तालिबान के ऊपर किसी तरह का ना एयरस्ट्राइक करेगा और ना ही ड्रोन हमला करेगा। वहीं, कुछ पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि पाकिस्तान अमेरिका को सैन्य अड्डा देना चाहता है, लेकिन उसके लिए पाकिस्तान चाहता है कि अमेरिकी सैन्य अड्डे दायरे में रहकर ही काम करे। हालांकि, रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पाकिस्तान के अंदर अमेरिका को सैन्य अड्डा देने को लेकर काफी ज्यादा गुस्सा फैला हुआ है और पाकिस्तानी नहीं चाहते हैं कि पाकिस्तान के अंदर अमेरिका को सैन्य अड्डा मिले। अमेरिकी अखबार ने अपनी रिपोर्ट में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के उस बयान का भी जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका को पाकिस्तान सैन्य अड्डा नहीं देगा।

शर्तों के साथ अमेरिका को सैन्य अड्डा ?
अमेरिकन अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि पाकिस्तानी अधिकारी शर्तो के साथ अमेरिका को सैन्य अड्डा देना चाहते हैं। जिसमें पाकिस्तान ने शत्तें रखी हैं कि 'अगर पाकिस्तान सैन्य अड्डा देता है तो अमेरिका को कुछ शर्तों को मानना होगा, जिसमें सबसे बड़ा शर्त ये है कि पाकिस्तान से तालिबान के ऊपर अमेरिका कोई हमला या एयरस्ट्राइक नहीं करेगा।' ऐसे में अखबार का मानना है कि देर से ही सही पाकिस्तान अमेरिका को सैन्य अड्डा दे देगा। आपको बता दें कि पिछली बार पाकिस्तान ने शम्सी एयरबेस अमेरिका को दिया था, जहां से अमेरिका लगातार पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर ड्रोन हमले करता था। अमेरिका ने एक बार ड्रोन हमला करके पाकिस्तान के 30 जवानों को उड़ा दिया था। लेकिन, पाकिस्तान को बदले में अमेरिका से इतना पैसा मिलता था कि ड्रोन हमलों के खिलाफ पाकिस्तान कुछ नहीं बोलता था।
-
Netanyahu-Vance Clash: जंग के बीच आपस में भिड़े नेतन्याहू और जेडी वेंस, सवालों के घेरे में इजरायली PM की हरकते -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट?












Click it and Unblock the Notifications