पाकिस्तान का अबाबील मिसाइल परीक्षण फेल हो गया? बलूचिस्तान में गिरा मलबा, बाल-बाल बचे लोग
पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को दावा किया कि उसने अबाबील परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस संबंध में पाकिस्तानी सेना ने एक बयान भी जारी किया है। लेकिन बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट में पाकिस्तानी मिसाइल प्रदर्शन को फेल बताया गया है।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान के डेरा बुगती में के निवासियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि मिसाइल उनके इलाके में गिर गया है। रिपोर्टों में पुष्टि की गई है कि मिसाइल परीक्षण डेरा बुगती के पिलोघ इलाके में किया गया था, लेकिन अच्छी बात ये थी कि मिसाइल एक निर्जन इलाके में गिरी, जिससे कई लोगों की जान बच गई।

स्पुतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक अबाबील मिसाइल को पाकिस्तानी सेना ने एक सीक्रेट लोकेशन से दागा था लेकिन वह रास्ता भटक गई और बलूचिस्तान प्रांत के डेरा बुगती जिले में फेलावाघ इलाके में जाकर गिरी।
हालांकि पाकिस्तानी 'प्रतिष्ठान' ने दावा किया है कि मिसाइल परीक्षण सफल रहा है। पाकिस्तानी सेना के एक बयान में कहा गया है कि अबाबील मिसाइल के टेस्ट के दौरान कई तरह के डिजाइन, तकनीकी पैरामीटर और प्रदर्शन को देखा गया। इसके अलावा भी मिसाइल के कई अन्य पहलुओं की जांच की गई।
मिसाइल परीक्षण से तीन हफ्ते पहले, पाकिस्तानी सेना ने मार्री, मोजाई, द्रेज, थाल और अन्य क्षेत्रों में निवासियों को अपने घर खाली करने के लिए मजबूर किया था।
पाकिस्तानी सेना ने लोगों को सुरक्षा कारणों से घर छोड़ने का निर्देश दिया था। हालांकि, निवासियों ने निकासी का विरोध किया, उन्हें डर था कि उन्हें वापस लौटने से रोका जा सकता है।
स्थानीय लोगों द्वारा इलाका खाली करने से इनकार के जवाब में, सेना ने 15 दिन का अल्टीमेटम जारी किया, जिसमें कहा गया कि यदि निवासियों ने अनुपालन नहीं किया तो उनकी सुरक्षा और वित्तीय नुकसान के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
बलूच राष्ट्रवादी समूह चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बलूचिस्तान को परीक्षण स्थल का केंद्र बना दिया गया है। उनका तर्क है कि चगाई में दो दशक पहले किए गए परीक्षणों के प्रभाव अभी भी स्थानीय आबादी को परेशान करते हैं।
अबाबील पाकिस्तान की जमीन से जमीन पर मार करने वाली मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी रेंज 2200 किलोमीटर बताई जा रही है। पाकिस्तान इस मिसाइल को भारत के एस 400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को चकमा देने के लिए बना रहा है।
इस मिसाइल का पहली बार परीक्षण साल 2017 में किया गया था। इसके बाद भी अभी तक पाकिस्तान ने अबाबील मिसाइल को तैनात नहीं किया है।
The map highlights the location in Dera Bugti, Pakistan, where the recent Ababeel missile test occurred. The missile landed approximately 500 feet from residential areas, underscoring the importance of responsible testing practices and considering the safety of nearby… pic.twitter.com/0vSS36XPiT
— The Balochistan Post - English (@TBPEnglish) October 18, 2023












Click it and Unblock the Notifications