पाकिस्तान में 48 घंटों में 4 भीषण आतंकी हमले, इस साल का 665वां हमला, क्या TTP ने कर दिया है जंग का ऐलान?

Pakistan Terrorist Attack: पाकिस्तान में पिछले 48 घंटों में चार भीषण आतंकी हमले किए गये हैं और पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत को दहला कर रखा दिया गया है। ऐसा लग रहा है, कि पाकिस्तान के खिलाफ आतंकियों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

जियो न्यूज के मुताबित, जहां पिछले 48 घंटों में चौथे आतंकवादी हमले ने खैबर पख्तूनख्वा को हिलाकर रख दिया, वहीं अधिकारियों ने गुरुवार को प्रांतीय राजधानी पेशावर में एक चेकपोस्ट पर एक और आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया है।

pakistan terrorist attack

आतंकी हमलों से दहलता पाकिस्तान

पिछले साल के अंत से जब तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) ने इस्लामाबाद के साथ अपना युद्धविराम खत्म करने का ऐलान कर दिया था और उसके बाद से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादी हमलों में भारी इजाफा हुआ है। इस दौरान आतंकवादियों ने अलग अलग तरह के विस्फोटकों से लेकर आत्मघाती बम धमाकों को अंजाम दिया है।

देर रात हुए लेटेस्ट हमले में, पेशावर के सरबंद इलाके में रियाज़ शहीद पुलिस पोस्ट पर हमला करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों ने जब पुलिस कर्मियों से जवाबी कार्रवाई की, तो आठ आतंकवादियों को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कैंट वकास रफीक ने कहा, कि आतंकी हमलों को लेकर पाकिस्तान की पुलिस "हाई अलर्ट" है, लिहाजा कुछ आतंकी हमलों को नाकाम भी किया गया है। इस बार आतंकियों ने रात में चेकपोस्ट को निशाना बनाने की कोशिश की थी और अगर ये हमला कामयाब होता, तो कई पुलिसवालों की जान चली जाती।

गुरुवार को पुलिस पोस्ट पर हुआ हमला, पाकिस्तान में इस साल का 665वां आतंकवादी हमला था।

पिछले 24 घंटे के अंदर एक के बाद एक चार हमले हुए हैं। एक हमला आत्मघाती हमलावरों ने खैबर जिले के बारा बाजार में एक परिसर को निशाना बनाकर किया है, जिसमें चार पुलिसकर्मी और 10 अन्य लोग मारे गये हैं। मारे गये लोगों में पुलिस अधिकारी और आम नागरिक भी शामिल थे।

इसके अलावा, पिछले 48 घंटे में ही खैबर पख्तूनख्वा पुलिस को बारा घात से पहले एक और हमले का सामना किया, जब पेशावर के रेगी इलाके में गोलीबारी की घटना में दो पुलिसकर्मी मारे हो गए और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि अज्ञात हथियारबंद लोगों ने रेगी मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन के पास प्रवेश चौकी पर पुलिस पर गोलियां बरसां दीं और भाग गए।

इससे पहले 18 जुलाई को पेशावर के हयाताबाद इलाके में सुरक्षा बलों की गाड़ी के पास आत्मघाती विस्फोट हुआ था। विस्फोट में सात अधिकारियों के साथ साथ 10 लोग गंभीर घायल हो गए।

बढ़ते उग्रवाद के मद्देनजर, पाकिस्तान सरकार ने अफगानिस्तान को सुरक्षा बलों को निशाना बनाने वाले आतंकवादी संगठन प्रतिबंधित टीटीपी को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने के खिलाफ चेतावनी दी है, लेकिन पिछले हफ्ते तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा था, कि टीटीपी पाकिस्तान की समस्या है और वो खुद उससे निपटे।

पाकिस्तान के खिलाफ जंग का ऐलान

अगस्त 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में भारी वृद्धि देखी गई है और तालिबान शासकों ने आश्वासन देने के बाद भी पाकिस्तानी तालिबान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। टीटीपी के आतंकवादी, पाकिस्तान में हमला कर अफगानिस्तान भाग जाते हैं और पाकिस्तानी सेना एक्शन नहीं ले पाती है।

स्वतंत्र थिंक टैंक पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) द्वारा जारी एक सांख्यिकीय रिपोर्ट से पता चला है, कि 2023 की पहली छमाही के दौरान देश में आतंकवादी गतिविधियां 79% बढ़ गई हैं।

खैबर पख्तूनख्वा के अंतरिम सूचना मंत्री फ़िरोज़ जमाल ने जियो न्यूज़ से बात करते हुए तालिबान से टीटीपी के खिलाफ एक्शन लेने का आह्वान किया है।

थिंक टैंक की रिपोर्ट में चेतावनी देते हुए कहा गया है, कि पिछले 6 महीनों के दौरान पाकिस्तान में हुए हमलों में करीब साढ़े 400 लोगों की जान चली गई और करीब 700 लोग घायल हुए हैं। पिछले वर्ष इसी समय सीमा में स्थिति वर्तमान की तुलना में काफी बेहतर थी और साल 2022 की पहली छमाही में 151 आतंकी हमलों में 293 मौतें और 487 लोग घायल हुए थे।

हालांकि, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने भी आतंकवाद के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया तेज करने का दावा किया है, लेकिन आतंकी हमलों को रोकने में सेना इसलिए नाकाम हो रही है, क्योंकि उन्हें स्थानीय लोगों का साथ मिलता है। पाकिस्तानी सेना ने 2023 के पहले छह महीनों के दौरान देश भर में कम से कम 236 आतंकवादियों को मार गिराया है, जबकि 295 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया गया है, बावजूद इसके आतंकी हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+