पाकिस्तान के इतिहास में सबसे दुख का दिन, पूरा देश एकसाथ आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा- नवाज शरीफ

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पेशावर में हुए हमले के बाद सभी पार्टियों के साथ बैठक की। बैठक की शुरुआत पेशावर के स्कूल में मारे गये बच्चों को श्रद्धाजली देने के साथ शुरु हुई। नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के इतिहास में इससे बुरा दिन नहीं हो सकता है। पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा दुख का दिन है।

nawaz sharif

पाक पीएम ने कहा कि पेशावर हमला बेहद दर्दनाक है लोगों की कुर्बानियां किसी भी सूरत में ये कुर्बानियां बेकार नहीं जाएंगी। उन्होंने कहा कि पाक में आतंक का सफाया करने के लिए वो हर कोशिश करेंगे। साथ ही आतंक के खिलाफ अपने ऑपरेशन को अंजाम तक ले जाएंगे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने के लिए पाकिस्तान तैयार है। इस लड़ाई में सभी विपक्षी पार्टियां एक साथ आ गयी हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान के प्रधानमंत्री हामिद करजई से भी मुलाकात की साथ ही दोनों देशों ने अपने देश की जमीन को आतंक के लिए नहीं इस्तेमाल होने का संकल्प लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+