पाकिस्तान के फर्जी तस्वीर इस्तेमाल पर UNGA अध्यक्ष का बड़ा बयान

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में भारत को घेरने के लिए पाकिस्तान की स्थाई प्रतिनिधि ने जिस तरह से गलत तस्वीर का इस्तेमाल किया, उसको लेकर मामला गरमाता जा रहा है। यूएनजीए के अध्यक्ष मिरोस्लाव लाजसाक ने कहा कि गलत तस्वीर के इस्तेमाल को लेकर सामने आए मामले से कैसे निपटा जाए इस पर जल्द ही विचार किया जाएगा।

पाकिस्तान के फर्जी तस्वीर इस्तेमाल पर UNGA अध्यक्ष का बड़ा बयान

यूएनजीए अध्यक्ष बोले- गलत तस्वीर मामले की जांच करेंगे

संयुक्त राष्ट्र महासभा में जिस तरह से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को घेरा और आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया। उस पर पलटवार के लिए यूएन में पाकिस्तान की स्थाई सदस्य मलीहा लोधी ने झूठ का सहारा लिया। उन्होंने भारत पर निशाना साधने के लिए एक लड़की तस्वीर जारी करते हुए इसे कश्मीर में पेलेट गन का पीड़ित बताया था। हालांकि बाद में पता चला कि ये तस्वीर गाजा की एक लड़की की थी।

पाकिस्तान की ये कोशिश थी कि इस तस्वीर के जरिए अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की किरकिरी होगी, हालांकि उनका ये दांव उन पर ही भारी पड़ गया। यूएनजीए के अध्यक्ष ने कहा कि वह गलत तस्वीर के इस्तेमाल से निपटने के तरीके की जांच करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+