Pak Petrol Subsidy: पेट्रोल पर ₹ 100 प्रति लीटर की सब्सिडी! इस योजना से अमीरों की जेब ढीली होगी, जानिए प्लान
Pak Petrol Subsidy के प्लान को लेकर चर्चा में है। पेट्रोलियम मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा, संपन्न कंज्यूमर्स से अधिक पैसे लिए जाएंगे, जिससे गरीबों को सस्ता ईंधन देने का प्रयास किया जाएगा। वर्ल्ड बैंक ने आगाह किया है। जानिए

Pak Petrol Subsidy के कारण चर्ता में है। पाकिस्तान सरकार में राज्य मंत्री Musadik Malik ने कहा है कि सरकार एक लीटर पेट्रोल पर 100 रुपये तक की सब्सि़डी देगी। इसी बीच World Bank की रिपोर्ट में घातक Fiscal Deficit का जिक्र सामने आया है।
पेट्रोलियम मंत्री ने बताया, कैसे मिलेगी सब्सिडी
वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में भारत के पड़ोसी मुल्क को आईना भी दिखाया गया है। लोन के बढ़ते बोझ का प्रमुख कारण सब्सिडी को बताया गया है। मंत्री मुसादिक मलिक ने पेट्रोल पर सब्सिडी वाला बयान दिया है।
सब्सिडी के लिए पैसा कहां से आएगा
पाकिस्तान ने सब्सिडी के वित्तपोषण के लिए संपन्न उपभोक्ताओं से अधिक शुल्क लेने की योजना बनाई है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना के तहत दो स्तरीय मूल्य निर्धारण प्रणाली शुरू की जाएगी।
दो करोड़ से अधिक वाहन मालिकों पर असर
पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसादिक मलिक के अनुसार, इस योजना में लगभग 20 मिलियन पंजीकृत मोटरसाइकिलों के साथ-साथ पेट्रोल से चलने वाले रिक्शे और 1.36 मिलियन कारों को शामिल किया जाएगा।
100 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी किसे मिलेगी
भारी कर्ज में दबे पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा सरकार ने मौजूदा आर्थिक स्थिति में कम आय वर्ग (low-income class) को कुछ राहत देने के लिए पेट्रोल पर 100 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी देने की पहल की है।
वर्ल्ड बैंक और IMF की रिपोर्ट चिंताजनक
हालांकि, द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार अंतरष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) पाकिस्तान की इस योजना से नाखुश है। वर्ल्ड बैंक ने भी कहा है कि ब्याज, सब्सिडी और वेतन खर्च पाकिस्तान सरकार पर एक बड़ा बोझ बन रहा है।
पाक को सब्सिडी खत्म करने का सुझाव
पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान "खतरनाक" राजकोषीय घाटे का सामना कर रहा है। लोन का बोझ बढ़ने पर भी चिंता जताई गई। ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान को सब्सिडी समाप्त करने का सुझाव दिया।
Recommended Video
पैसे बचाने के उपाय भी बताए
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए, विश्व बैंक ने अपनी समीक्षा रिपोर्ट में, ऋण प्रबंधन और एकल ट्रेजरी खाता स्थापित करने जैसी सिफारिश भी की है। रिपोर्ट के अनुसार गैरजरूरी खर्चों और सब्सिडी को समाप्त करके सालाना 2.72 ट्रिलियन रुपये बचाए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications