तो इस डर से पाकिस्तान पर अथाह पैसा लुटा रहा है अमेरिका
अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA के एक पूर्व अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश है।

केविन ने कहा कि पाक ऐसे बैंक की तरह है जो इतना विस्तृत है कि इसे फेल होना चाहिए या फिर इसे कोई फेल होने नहीं देगा। अगर पाक को विफल होने दिया गया तो इसका विश्व की अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी असर होने की संभावना है। केविन के मुताबिक विश्व के पास 3.3 करोड़ की आबादी वाले अफगानिस्तान में समस्याएं हैं लेकिन पाक की कुल आबादी 18.2 करोड़ नागरिक हैं जो अफगान की आबादी से पांच गुणा ज्यादा है। केविन ने कहा कि छठी सबसे बड़ी आबादी और विश्व में सबसे ऊंची जन्म दर वाले मुल्कों में पाक एक बड़ी चुनौती है।
केविन ने कहा कि पाक को अमेरिका और आईएमएफ ने खरबों रुपये की वित्तीय सहायता दी। इसकी बड़ी वजह है पाकिस्तान का साया अमेरिका को किसी अन्य देश के मुकाबले अधिक डरा रहा है। केविन के अनुसार इस डर की वजह से पैसा बहाया जा रहा है। केविन ने कहा कि उनसे अच्छा व्यवहार करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इसमें बड़ी सफलता फिलहाल नहीं मिल पाई है फिर भी हमें ये कोशिश जारी रखनी चाहिए।
ये भी पढ़े: कर रहा था पत्नी और बेटी की हत्या की प्लानिंग, अपनी गलती से पहुंचा जेल












Click it and Unblock the Notifications